Home » राष्ट्रीय » राज्यसभा में बढ़ेगी भाजपा की ताकत, मॉनसून सत्र में महत्वपूर्ण बिल लाएगी सरकार!

राज्यसभा में बढ़ेगी भाजपा की ताकत, मॉनसून सत्र में महत्वपूर्ण बिल लाएगी सरकार!

New Delhi: राज्यसभा में बढ़ेगी भाजपा की ताकत, मॉनसून सत्र में महत्वपूर्ण बिल लाएगी सरकार!
New Delhi: भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में तीन राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों के लिए 24 जुलाई को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती भी उसी दिन की जाएगी।पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसदों के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की ये सीटें खाली हो गई थीं। इस्तीफा देने वाले नेताओं में सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक शामिल हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद तीनों सदस्यों ने अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

राज्यसभा में 117 हो जाएंगे भाजपा के सदस्य

राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि पश्चिम बंगाल की इन तीनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ंकी विजय तय है। इनकी जीत के साथ ही राज्यसभा में भाजपा काफी मजबूत हो जाएगी। राज्यसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर 117 हो जाएगी।इसके साथ ही भाजपा के राजनीतिक इतिहास में यह पहला ऐसा मौका होगा जब वह खुद के संख्या बल पर सामान्य बहुमत के करीब होगी।इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में कांग्रेस राज्य सभा में एक मजबूत पार्टी हुआ करती थी।

New Delhi:  सरकार को होगा यह फायदा

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की हरसंभव कोशिश में है। इससे भाजपा नेतृत्व वाला NDA गठबंधन मजबूत होगा, जबकि विपक्षी INDIA bloc का प्रभाव कम हो जाएगा। ऐसे में सरकार को लोकसभा सीटों का परिसीमन, महिला आरक्षण का पूर्ण क्रियान्वयन जैसे अटके हुए बिलों को पास कराने में आसानी होगी।मॉनसून सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक ला सकती है। 

New Delhi: 24 जुलाई को होगा चुनाव

उपचुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 14 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जबकि 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 जुलाई नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। इसके बाद, जरूरत पड़ने पर 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल विधानसभा में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।