Home » यूटिलिटी » अब नंबर शेयर किए बिना कर सकेंगे X पर चैट

अब नंबर शेयर किए बिना कर सकेंगे X पर चैट

New Delhi : एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए नया X Numbers फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से अब यूजर्स बिना अपना फोन नंबर शेयर किए किसी दूसरे व्यक्ति से X पर चैट, कॉल या वीडियो कॉल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए दोनों यूजर्स का एक-दूसरे को फॉलो करना भी जरूरी नहीं है।
क्या है X Number?
X Number असल में कोई फोन नंबर नहीं, बल्कि एक प्राइवेट कोड है। यूजर इस कोड को उस व्यक्ति के साथ शेयर कर सकता है, जिससे वह X पर संपर्क करना चाहता है। कोड का इस्तेमाल करके दूसरा व्यक्ति यूजर को मैसेज कर सकता है और कॉल की सुविधा भी उपलब्ध हो सकती है।
New Delhi :बिना फॉलो किए भी होगी बातचीत
इस फीचर की खासियत यह है कि अब किसी व्यक्ति से संपर्क करने के लिए उसे फॉलो करना जरूरी नहीं होगा। X Number शेयर होने के बाद दोनों के बीच चैट शुरू की जा सकती है। वहीं कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा यूजर की प्राइवेसी सेटिंग्स पर निर्भर करेगी।
कोड बदलने पर पुराना नंबर बेकार
X ने यूजर्स को अपने कॉन्टैक्ट पर नियंत्रण रखने का विकल्प भी दिया है। अगर कोई यूजर अपने X Number को रिफ्रेश कर नया कोड बना लेता है, तो पुराना कोड काम करना बंद कर देता है। यानी पुराने कोड के जरिए दोबारा संपर्क नहीं किया जा सकेगा।
New Delhi:कैसे मिलेगा X Number?
X के आधिकारिक हेल्प सेंटर के मुताबिक, Chat खोलने के बाद इनबॉक्स ड्रॉपडाउन में जाकर Number विकल्प को एक्सेस किया जा सकता है। यहां से X Number को ऑन किया जा सकता है, शेयर किया जा सकता है या जरूरत पड़ने पर नया नंबर बनाया जा सकता है। यह फीचर वैकल्पिक है।
X का नया फीचर उन यूजर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है, जो किसी से बातचीत करना चाहते हैं लेकिन अपना निजी फोन नंबर साझा नहीं करना चाहते। साथ ही, यूजर्स को अपने संपर्कों और एक्सेस को कंट्रोल करने के लिए नंबर बंद या रिफ्रेश करने का विकल्प भी मिलता है।

ये भी पढ़ें…UP News :अपराधियों का बोलबाला, सपा पर योगी हमलावर