NITIN NAVEEN JAMMU: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जम्मू पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के दौरान उन्होंने संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लिया और जम्मू-कश्मीर में पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा की।
संगठन और जनसेवा पर हुई चर्चा
पत्रकारों से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर जम्मू-कश्मीर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर भाजपा इकाई की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि विपक्ष के रूप में भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।
NITIN NAVEEN JAMMU: अनुच्छेद 370 हटने से आया बड़ा बदलाव
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्ति मिली, जिसने प्रदेश के विकास और पहचान को नई दिशा दी। उनके अनुसार अब जम्मू-कश्मीर दुनिया के सामने भारत के अभिन्न हिस्से के रूप में उभर रहा है और सरकार यहां की संस्कृति एवं विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है।

युवाओं और महिलाओं में नया आत्मविश्वास
नितिन नवीन ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर का युवा अपने दम पर नई पहचान बना रहा है। पर्यटन के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं में अपने राज्य को आगे बढ़ाने का मजबूत संकल्प नजर आ रहा है।
NITIN NAVEEN JAMMU: विकास और संस्कृति संरक्षण पर रहेगा जोर
उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार और भाजपा संगठन मिलकर जम्मू-कश्मीर के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार काम करते रहेंगे।
ये भी पढ़े… PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! 8.25% ब्याज खाते में होना शुरू, ऐसे करें बैलेंस चेक








