Pakistan Afghanistan News: पाकिस्तान ने रविवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खुफिया जानकारी के आधार पर जमीनी अभियान चलाया और आतंकवादियों के ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, इस कार्रवाई में 29 आतंकवादी मारे गए हैं।
Pakistan Afghanistan News: कराची हमले के एक दिन बाद हुआ ऑपरेशन-
यह सैन्य अभियान कराची में सिंध रेंजर्स कंपाउंड पर हुए बड़े आतंकी हमले के एक दिन बाद चलाया गया। कराची में हुई मुठभेड़ में छह आतंकवादी और चार रेंजर्स जवान मारे गए थे।
Pakistan Afghanistan News: जमीनी अभियान के बाद हुई एयर स्ट्राइक-
पाकिस्तानी सेना के बयान के मुताबिक, पहले खुफिया इनपुट के आधार पर जमीनी बलों ने अभियान चलाया। इसके बाद सीमावर्ती क्षेत्र में मौजूद आतंकियों के ठिकानों और पनाहगाहों पर सटीक हवाई हमले किए गए, जिनमें 29 उग्रवादियों के मारे जाने का दावा किया गया।
सीमा पार आतंकवाद को लेकर बढ़ा तनाव-
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पार आतंकवाद को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस्लामाबाद का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों को सुरक्षित पनाह दे रही है, जबकि काबुल इन आरोपों को लगातार खारिज करता रहा है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान में हमले रोकने पर सहमति, होर्मुज विवाद पर कतर में होगी अहम वार्ता








