US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच हाल के तीव्र जवाबी हमलों के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है। यह फैसला हाल ही में हुए नाजुक युद्धविराम को टूटने से बचाने और क्षेत्रीय तनाव कम करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
US Iran War: दोहा में होगी तकनीकी वार्ता-
रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच तकनीकी स्तर की बैठक होगी। इस वार्ता का मुख्य एजेंडा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े विवाद और युद्धविराम की शर्तों पर मतभेद दूर करना है।
US Iran War: होर्मुज जलडमरूमध्य पर रहेगा फोकस-
बैठक में युद्धविराम ज्ञापन की अलग-अलग व्याख्याओं पर चर्चा होगी। खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही और उसके समन्वय से जुड़े प्रावधानों पर दोनों पक्ष अपनी-अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे।
ईरान ने अमेरिका पर लगाया समझौता तोड़ने का आरोप-
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने आरोप लगाया कि अमेरिका वैकल्पिक शिपिंग कॉरिडोर बनाने की कोशिश कर अंतरिम समझौते का उल्लंघन कर रहा है। उनका कहना है कि समझौते के तहत 60 दिनों की वार्ता अवधि में जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही का समन्वय केवल ईरान की जिम्मेदारी है।
जवाबी कार्रवाई का किया दावा-
इससे पहले ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया था कि उसने बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बहरीन और कुवैत में आठ अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा सिरिक और केशम स्थित ईरानी सैन्य ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक के जवाब में की गई।
यह भी पढ़ें- 3 जुलाई से दिल्ली-यूपी-राजस्थान में झमाझम बारिश, अरुणाचल-सिक्किम में बाढ़ का कहर








