Palghar Accident: Palghar में सोमवार को मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पालघर जिले के धानीवरी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक में सवार लोग एक सगाई और शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
शादी समारोह में जा रहे थे 100 से ज्यादा लोग
जानकारी के मुताबिक Bapugaon से करीब 100 से ज्यादा लोग ट्रक में सवार होकर कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर से ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए और ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Palghar Accident: कई लोग ट्रक के नीचे दबे
हादसे के बाद ट्रक में बैठे कई लोग उसके नीचे दब गए। मृतकों और घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत-बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला।
Palghar Accident: अस्पताल में चल रहा इलाज
घायलों को तुरंत कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हाईवे पर लगा लंबा जाम
दुर्घटना के बाद मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
तेज रफ्तार और लापरवाही बनी वजह
पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही मानी जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
कंटेनर का पिछला हिस्सा फिसलने का दावा
पुलिस के मुताबिक, बलराम दांडेकर नाम के युवक की शादी थी और लोग शादी का सामान लेकर ट्रक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर का पिछला हिस्सा अचानक फिसल गया और ट्रक से टकरा गया, जिससे ट्रक पलट गया। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
यह भी पढे़ : ट्रंप की धमकी के बाद ईरान में डर का माहौल, अब टीवी पर सिखाई जा रही AK-47 चलाने की ट्रेनिंग








