Home » लाइफस्टाइल » Panjiri Ladoo: पंजीरी के लड्डू से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानिए आसान रेसिपी

Panjiri Ladoo: पंजीरी के लड्डू से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानिए आसान रेसिपी

Panjiri Ladoo : पंजीरी के लड्डू से सेहत को बहुत से फायदे मिलते हैं, फिर चाहे शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर करनी हो, शरीर को दिनभर एक्टिव रखना हो या गर्भवती महिला के शरीर की बच्चे के जन्म के बाद रिकवरी करानी हो। पंजीरी के लड्डू का भरपूर फायदा उठाने के लिए इसे दिन के समय खाना सही माना जाता है क्योंकि इसी समय शरीर को सबसे ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है।

रात में शरीर आराम करता है, ऐसे में लड्डू रात के खाने में नहीं खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, मौसम के लिहाज से तो यह हर मौसम का फेवरेट फूड है लेकिन सर्दियों की खास जरूरत। आइए जानते हैं पंजीरी के लड्डू की ये खास रेसिपी…

Panjiri Ladoo: ऐसे करें तैयार

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप कद्दूकस सूखा नारियल
  • 1/2 देसी घी
  • 1/3 कप ड्राई फ्रूट्स
  • 2 बड़े चम्मच गोंद
  • 1/2 चम्मच पिसी हुई सोंठ
  • 1/2 इलायची पाउडर
  • स्वादानुसार बुरा या गुड़

बनाने की विधि

  • पंजीरी के लड्डू बनाने के लिए यहां बताए गए स्टेप फॉलो करें:
  • सबसे पहले बड़ी थाली में आटे को छान लें।
  • दूसरी तरफ, गैस पर पैन में घी डालकर उसे गर्म कर लें।
  • इसके बाद गर्म घी में पहले ड्राई फ्रूट्स भून लेने हैं।
  • फिर आटे को मध्यम आंच पर सुनहरा हो जाने तक भूनना है। अब आटे को ठंडा होने के लिए अलग निकाल लें।
  • इस स्टेप में आटे को दरदरा पीसकर उसमें बुरा या गुड़ मिलाएं।
  • ड्राई फ्रूट्स वाले मिश्रण में भुना हुआ आटा भी अच्छे से मिक्स करें।
  • मिश्रण में घी डालें और सबसे आखिर में सोंठ और इलायची डालकर मिक्स कर लें।
  • जब पंजीरी हल्की ठंडी हो जाए तो हाथ हल्के चिकने करके इनके छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

पंजीरी के लड्डू के फायदे

पंजीरी के लड्डू शरीर को तंदुरुस्त रखने का एक देसी तरीका है जिसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और थके-कमजोर शरीर को तुरंत एनर्जी भी मिलती है। इसके अलावा ये लड्डू पाचन बेहतर रखने के लिए भी खासतौर से जाने जाते हैं।

Read More : Pradyumna Chaturthi: 18 जून को मनाई जाएगी प्रद्युम्न चतुर्थी, दूर्वा अर्पण से मिलते हैं विशेष लाभ

Written By: Anushka