Parenting Tips : कई बार ऐसा देखा जाता है कि बच्चों को सब्जियां खिलाने के लिए उनके माता पिता को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज रोज़ मर्रा की जिंदगी में हमारे आस पास सभी चीजें मिलावटों से भरपूर हैं और ऐसे में बहुत सोच समझ कर डाइट प्लान करना पड़ता है। दरअसल, बच्चों के मुंह में बचपन से ही मीठेपन का स्वाद होता है इसीलिए जब वह आहार खाते हैं तो यह स्वाद न मिलने के कारण वह आनाकानी करते हैं। आईए ऐसे कुछ उपाय जानें…

राहत की बात यह है कि शोधकर्ता बच्चों की खानपान की आदतों को बेहतर बनाने के नए तरीक़े खोज रहे हैं और उन्हें कई असरदार उपाय मिले हैं। इससे पेरेंट्स को बहुत ही ज्यादा राहत मिलने वाली है।
Parenting Tips
ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स में बायोसाइकोलॉजी की प्रोफ़ेसर मैरियन हेदरिंगटन कहती हैं कि बचपन के शुरुआती वर्षों में बच्चों को अलग-अलग तरह की सब्ज़ियां बार-बार खिलाने से उनकी पसंद विकसित हो सकती है। इसीलिए निरंतर सब्जियां खिलाना एक अच्छा उपाय है।
पहले परोसें सब्जियां
बच्चों को भोजन की शुरुआत में यानी जब उन्हें सबसे ज्यादा भूख लगती है , तब सब्जियां परोसने से उनकी सब्जियां खाने की आदत बढ़ जाती है। बच्चों को शुरुआत में सब्जियां परोसने से उनके ज्यादा खाने वाली आदत को भी कम किया जा सकता है।
खिलाएं हेल्दी खाना
अगर नाश्ते में या भोजन शुरू होने से पहले सब्ज़ियाँ देना आपके लिए व्यावहारिक तौर पर संभव नहीं है, तो एक आसान तरीक़ा यह है कि खाने की प्लेट में भोजन का संतुलन बदल दें।
ज़्यादा कैलरी वाले खाद्य पदार्थों की मात्रा थोड़ी कम करें और उनकी जगह सब्ज़ियों की मात्रा बढ़ा दें।
प्लेट को सजाएं
बच्चों को जो चीज़ें ज्यादा आकर्षित करती हैं वह उन्हें खाते हैं इसलिए प्लेट में जब भी आप सब्जियां परोसें उन्हें आकर्षित ढंग से परोसें जिससे पोषण युक्त खाना बच्चों को मिलता रहे।
Read More : Ayodhya Ram Mandir: दान चोरी के बाद बदला पूरा सिस्टम, काउंटिंग रूम में लागू हुए सख्त नियम
Written By : Anushka








