Home » उत्तर प्रदेश » Ayodhya Ram Mandir: दान चोरी के बाद बदला पूरा सिस्टम, काउंटिंग रूम में लागू हुए सख्त नियम

Ayodhya Ram Mandir: दान चोरी के बाद बदला पूरा सिस्टम, काउंटिंग रूम में लागू हुए सख्त नियम

Ayodhya Ram Mandir : आस्था की जगह अब सतर्कता ने ले ली है। अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी का मामला सामने आने के बाद सिस्टम को पूरी तरह से बदल दिया गया है। अब काउंटिंग रूम में न कोई गपशप होगी, न बार-बार चाय-बाथरूम का बहाना। पहले नोट टेबल पर गिने जाते थे। अब जमीन पर गद्दा और प्लाईवुड बिछाकर गिनती होती है। वजह साफ है, पारदर्शिता। काउंटिंग रूम के चारों कोनों में सीसीटीवी लगे हैं।

मॉनिटरिंग रूम में बैठा स्टाफ भी अपनी कुर्सी से नहीं हिल सकता। ड्यूटी के दौरान फोन दूर और बातचीत बंद। यहां तक कि कैंटीन में ज्यादा देर बैठने पर भी रोक है। कर्मचारियों की वर्दी वही डार्क ब्लू रहेगी, पर उनके काम करने का तरीका बिल्कुल नया है। बाथरूम जाने पर भी नजर रखी जाएगी। नियम सख्त हैं क्योंकि भरोसा टूटा है।

Ayodhya Ram Mandir

आरोपी कर्मचारी अविनाश शुक्ला के खाते में 15 लाख से ज्यादा का लेन-देन मिला। उसने दोस्तों को पैसे भेजे, कैश दिया। अपनी एक महिला मित्र को 2 लाख रुपये नकद और महंगा मोबाइल भी गिफ्ट किया। परिवार को भी शक था। भाई ने कई बार उसे ड्यूटी के बाद बैग में कैश ले जाते देखा था। पूछने पर जवाब था, “जमान खुश होकर दे देते हैं, दर्शन कराने के बदले भी मिल जाता है और साथ में एक लाइन, “इस बारे में दोबारा बात मत करना।”

लागू हुए सख्त नियम

अब पुलिस इसी पैसे की कड़ी जोड़ रही है। क्या यह मंदिर के दान से जुड़ा है, इसकी जांच चल रही है। राम मंदिर श्रद्धा का केंद्र है। यहां आने वाला हर 10, 50, 100 का नोट किसी की मन्नत है। इसलिए अब गिनती में कोई चूक नहीं होगी। न बात, न बहाना, न चोरी की गुंजाइश। सिस्टम बदल गया है ताकि आस्था पर लगा दाग मिटे और हर दान सीधे प्रभु तक पहुंचे।

Read More : Israel-US News: नेतन्याहू ने ट्रंप से की फोन पर बात, अमेरिका में बैठक पर बनी सहमति

Written By : Mansi Sharma