Home » अंतर्राष्ट्रीय » भारत की पासपोर्ट रैंकिंग गिरी, टॉप 100 से बाहर; ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में 125वें स्थान पर पहुंचा भारत

भारत की पासपोर्ट रैंकिंग गिरी, टॉप 100 से बाहर; ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में 125वें स्थान पर पहुंचा भारत

Passport Ranking 2026:

Passport Ranking 2026: ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत की पासपोर्ट रैंकिंग गिरकर 125वें स्थान पर पहुंच गई है। पिछले साल मामूली सुधार के बाद भी भारत टॉप 100 देशों की सूची में जगह नहीं बना सका। 2021 और 2023 में भारत 127वें स्थान पर था, जबकि 2025 में यह 124वें स्थान पर पहुंचा था। अब एक बार फिर रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है।

Passport Ranking 2026: भारतीय पासपोर्ट से 26 देशों में बिना वीजा यात्रा-

इंडेक्स के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट धारक केवल 26 देशों में बिना वीजा, वीजा ऑन अराइवल या आसान प्रवेश सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं। इनमें भूटान, नेपाल, जमैका, मकाऊ, फिलिस्तीन, ट्यूनीशिया, अंगोला और बारबाडोस जैसे देश शामिल हैं। हालांकि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, चीन और संयुक्त अरब अमीरात समेत करीब 88 देशों में यात्रा के लिए भारतीय नागरिकों को पहले से वीजा लेना पड़ता है।

Passport Ranking 2026: पड़ोसी देशों की रैंकिंग कैसी रही-

भारत के पड़ोसी देशों में चीन 104वें स्थान पर है और भारत से आगे है। वहीं दक्षिण एशिया के कई अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बेहतर है।

चीन – 104वां

भारत – 125वां

नेपाल – 164वां

बांग्लादेश – 166वां

पाकिस्तान – 188वां

टॉप 10 में किन देशों का दबदबा-

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की टॉप 10 सूची में यूरोपीय देशों का दबदबा देखने को मिला।

रैंक  देश

1 – स्वीडन
2-  स्विट्जरलैंड
3 – फिनलैंड
4 – जर्मनी
5 – डेनमार्क
6 – नीदरलैंड्स
7 – आयरलैंड
8 – यूनाइटेड किंगडम
9 – नॉर्वे
10-  सिंगापुर

अमेरिका भी टॉप 10 से बाहर-

इस साल के इंडेक्स में अमेरिका और फ्रांस 11वें स्थान पर रहे और टॉप 10 में जगह बनाने से चूक गए। वहीं कनाडा 13वें स्थान पर है। इससे साफ है कि दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट की सूची में यूरोपीय देशों का दबदबा कायम है।

यह भी पढ़े- Best Waterfalls in India: मानसून में नेचर को करना चाहते हैं फील, एक्लप्लोर करें भारत के ये 10 झरने; जीत लेंगे दिल