Home » नई दिल्ली » शाहनवाज हुसैन बोले- ‘वैश्विक संकट में भारत पर सबसे कम बोझ’

शाहनवाज हुसैन बोले- ‘वैश्विक संकट में भारत पर सबसे कम बोझ’

शाहनवाज हुसैन

Petrol Diesel Price Hike: भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, देश के नक्सलमुक्त होने के दावे, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को असम पुलिस के समन और पश्चिम बंगाल में पत्थरबाजी की घटनाओं पर सरकार का पक्ष रखा। ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस समय वैश्विक संकट से गुजर रही है।

दुनिया भर में बढ़ी परेशानी

हरमुज स्ट्रेट बंद होने और तेल, डीजल व गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से दुनिया भर में परेशानी बढ़ी है। कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि कई देशों में तेल और गैस के दाम 44 प्रतिशत, 45 प्रतिशत और कहीं 60 प्रतिशत तक बढ़े हैं, जबकि भारत में जनता पर सबसे कम बोझ डाला जा रहा है। देश के गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलमुक्त भारत के दावे पर उन्होंने कहा कि पूरे देश को अमित शाह की सराहना करनी चाहिए। गृह मंत्री ने तय समय सीमा में नक्सलवाद खत्म करने का जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया है। अच्छी रणनीति के तहत देश को नक्सलमुक्त किया गया है और इसे लेकर देशभर में खुशी का माहौल है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा से जुड़े कथित पासपोर्ट विवाद मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को असम पुलिस द्वारा भेजे गए समन पर उन्होंने कहा कि यदि कोई गलत बयानबाजी करेगा तो संबंधित पक्ष को अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा करने का अधिकार है।

Petrol Diesel Price Hike: पत्थरबाजी की घटनाओं पर होगी सख्त कार्रवाई

जो लोग गलत तरीके से दुष्प्रचार करेंगे, उन्हें नोटिस मिलना स्वाभाविक है। पश्चिम बंगाल में पत्थरबाजी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कोई पत्थरबाजी की कोशिश करेगा तो मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उसे छोड़ने वाले नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में अब कानून का राज है और कानून के अनुसार ही राज्य चलेगा। जो भी कानून को हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, नहर में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments