Home » पंजाब » लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, नहर में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, नहर में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

पंजाबी सिंगर की हत्या, लाश नहर में मिली

Punjab News: यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर (29) की हत्या ने पंजाब के लुधियाना में सनसनी फैला दी है। छह दिन से लापता चल रही पंजाबी सिंगर का शव सोमवार सुबह करीब 11 बजे नीलो नहर से बरामद हुआ। परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी से इनकार करने पर कनाडा में रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा ने उनका अपहरण किया और बाद में हत्या कर दी।

13 मई को घर से निकलीं, फिर नहीं लौटीं

मृतका के भाई जोतइंदर सिंह के अनुसार, यशइंदर कौर 13 मई की शाम करीब साढ़े 6 बजे अपनी सफेद Ford Figo कार से घर का राशन लेने निकली थीं। रात लगभग 10 बजे उनकी आखिरी बार परिवार से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह घर लौट रही हैं, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और उनसे संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

इंदर कौर सिंगिंग छोड़कर मेकअप आर्टिस्ट का काम करने लगी थी।

परिवार के मुताबिक, यशइंदर कौर की करीब पांच वर्ष पहले Instagram के जरिए सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी का घर पर आना-जाना भी था। बाद में यशइंदर को पता चला कि सुखविंदर पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद उन्होंने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। परिवार का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी लगातार उन पर शादी का दबाव बनाता रहा।

Punjab News: कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आने का आरोप

परिजनों का कहना है कि सुखविंदर सिंह मूल रूप से मोगा का रहने वाला है और वर्तमान में कैलगरी, कनाडा में अपने परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि वह विशेष रूप से यशइंदर कौर को अगवा करने के इरादे से कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब पहुंचा था। भाई ने आरोप लगाया कि 13 मई की रात सुखविंदर, उसके पिता प्रीतम सिंह, दोस्त करमजीत सिंह और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर यशइंदर कौर को गन पॉइंट पर अगवा किया। बाद में नहर किनारे उनकी हत्या कर दी गई और आरोपी फिर नेपाल के रास्ते कनाडा भाग गया।

परिवार के रिश्तेदार और पूर्व पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा ने बताया कि दोनों की दोस्ती 5-6 साल पुरानी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतका की कार और शव दोनों बरामद कर लिए हैं तथा दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जसपाल सिंह के अनुसार, किडनैपिंग की बजाय यह भी संभावना है कि यशइंदर कौर स्वयं सुखविंदर सिंह को विदेश रवाना होने से पहले छोड़ने गई हों। रास्ते में दोनों के बीच क्या हुआ, इसकी जांच पुलिस कर रही है। यशइंदर कौर ने करीब पांच साल पहले गायन से दूरी बना ली थी। इसके बाद वह बुटीक और मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम कर रही थीं। उनके माता-पिता और दो भाई दक्षिण कोरिया में रहते हैं, जबकि एक भाई लुधियाना के जमालपुर क्षेत्र में रहता है।

वहीं इस मामले में बलबीर सिंह, थाना जमालपुर के एसएचओ ने बताया कि नीलो नहर से शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार द्वारा पहचान किए जाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल समराला भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े… दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में मुस्लिम शख्स ने महिलाओं के सामने किया पेशाब, वीडियो बनाने पर दी धमकी बोला- ‘जो करना है कर लो…’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments