Home » बिज़नेस » जल्द ही निपटा लें यह काम वरना अटक सकता है पैसा: किसान योजना की 24वीं किस्त पर बड़ा ऐलान

जल्द ही निपटा लें यह काम वरना अटक सकता है पैसा: किसान योजना की 24वीं किस्त पर बड़ा ऐलान

24वीं किस्त से पहले करें ये काम

PM Kisan Installment: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के लाभार्थी हैं और अगली ₹2,000 की किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो पहले अपना PM Kisan Status जरूर चेक कर लें। कई बार e-KYC (PM Kisan e-KYC) पूरी नहीं होने, आधार और बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी या अन्य तकनीकी कारणों से किसानों की किस्त रुक जाती है। यहां अच्छी बात यह है कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से कुछ मिनटों में पता लगा सकते हैं कि अगली किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं।

मोबाइल से ऐसे चेक करें PM Kisan Beneficiary Status
  1. सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Know Your Status’ या ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
  3. OTP दर्ज करें।
  4. इसके बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन की स्थिति, पिछली किस्तों का रिकॉर्ड और अगली किस्त की जानकारी दिखाई दे जाएगी।
स्टेटस में इन बातों को जरूर देखें
  1. e-KYC पूरी हुई है या नहीं।
  2. आधार बैंक खाते से लिंक है या नहीं।
  3. बैंक खाते की जानकारी सही है या नहीं।
  4. आवेदन Approved है या Pending।
  5. किसी दस्तावेज में कोई गलती तो नहीं।
किस्त आने से पहले कर लें ये काम

अगर स्टेटस चेक करने पर e-KYC या बैंक खाते से जुड़ी कोई समस्या दिखाई देती है, तो उसे तुरंत ठीक करा लें। ऐसा करने से अगली ₹2,000 की किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में पहुंच सकती है।

Written by- Anushka

ये भी पढ़े… सरकार का बड़ा फैसला! न्यायिक ढांचे और ई-कोर्ट आधुनिकीकरण के लिए ₹2,010 करोड़ आवंटित