Home » राजनीति » 2021 से पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर 550 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च, संसद में सरकार ने दी जानकारी

2021 से पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर 550 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च, संसद में सरकार ने दी जानकारी

PM Modi Foreign Visits Cost:

PM Modi Foreign Visits Cost: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च को लेकर संसद में जानकारी दी गई है। विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया कि वर्ष 2021 के बाद से प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ा है और अब तक इस पर 550 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं।

PM Modi Foreign Visits Cost: 2021 से 2025 तक पांच गुना बढ़ा खर्च-

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर साल 2021 में 36 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुआ था। यह राशि 2022 में 55 करोड़ रुपये, 2023 में 93 करोड़ रुपये, 2024 में 109 करोड़ रुपये और 2025 में बढ़कर 180 करोड़ रुपये से अधिक हो गई।

PM Modi Foreign Visits Cost: 2026 में अब तक 74.58 करोड़ रुपये खर्च-

विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने लिखित जवाब में बताया कि वर्ष 2026 में अब तक प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर 74.58 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुका है। हालांकि, जून में हुई फ्रांस यात्रा का खर्च अभी अंतिम रूप से शामिल नहीं किया गया है।

नॉर्वे दौरे पर हुआ सबसे अधिक खर्च-

सरकार के मुताबिक, इस वर्ष मई में प्रधानमंत्री के पांच देशों के दौरे के दौरान नॉर्वे यात्रा पर सबसे अधिक 17.46 करोड़ रुपये खर्च हुए। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सभी आंकड़े आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर प्रस्तुत किए गए हैं।

विदेश मंत्रालय ने खर्च का दिया पक्ष-

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जुलाई 2021 से अब तक प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के दौरान 316 समझौता ज्ञापन (MoU) और अन्य समझौते किए गए हैं। इनमें रक्षा, डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, अंतरिक्ष सहयोग, जलवायु कार्रवाई और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।

381.8 अरब डॉलर का FDI मिलने का दावा-

विदेश मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल 2021 से दिसंबर 2025 के बीच भारत को 381.8 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ। सरकार का कहना है कि विदेश यात्राओं से आर्थिक और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने में महत्वपूर्ण मदद मिली है

यह भी पढ़े- भारत ने किया अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 3000 किमी से ज्यादा दूरी तक कर सकती है सटीक प्रहार