Breaking News
Home » जॉब - एजुकेशन » IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी का छात्रों को संदेश, बोले- भविष्य में कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां होंगी

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी का छात्रों को संदेश, बोले- भविष्य में कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां होंगी

PM Modi IIT Delhi:

PM Modi IIT Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान 587 Ph.D. स्कॉलर्स समेत 3,000 से ज्यादा ग्रेजुएट्स को डिग्री प्रदान की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि आने वाले समय में उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां होंगी।

PM Modi IIT Delhi: PM मोदी ने लॉन्च किया ‘परम प्रज्ञा’ सुपर कंप्यूटर-

दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परम प्रज्ञा’ सुपर कंप्यूटर भी लॉन्च किया। उन्होंने छात्रों को प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल प्रदान किए। समारोह में IIT दिल्ली के डायरेक्टर रंगन बनर्जी, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BoG) के अध्यक्ष हरीश साल्वे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी समेत संस्थान के कई अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहे।

PM Modi IIT Delhi: IIT दिल्ली के डायरेक्टर ने PM मोदी को किया सम्मानित-

समारोह के दौरान IIT दिल्ली के डायरेक्टर रंगन बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी एक तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर पहुंचते ही हॉल में मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

PM मोदी ने युवाओं को दिया सफलता का गुरुमंत्र-

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं को भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने छात्रों को अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखने की सलाह दी। पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य में युवाओं के कंधों पर अपने और अपने परिवार के साथ-साथ देश के विकास की जिम्मेदारी भी होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं में इन जिम्मेदारियों को निभाने की क्षमता है और सरकार उनकी हरसंभव मदद के लिए उनके साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने की कामना की।

लड़कियों की कम संख्या पर PM मोदी ने जताई चिंता-

दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों की उपलब्धियों पर खुशी जताई। उन्होंने मेडल पाने वाले छात्रों को बधाई दी, लेकिन समारोह में लड़कियों की कम संख्या पर चिंता भी व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि अगर समारोह में कुछ और लड़कियां होतीं तो ज्यादा अच्छा होता। उन्होंने सवाल किया कि सिर्फ एक या दो लड़कियां ही क्यों हैं, उनकी संख्या और अधिक होनी चाहिए थी।

सीखते रहने को बताया सफलता का मूलमंत्र-

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज वैश्विक रणनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। टेक्नोलॉजिकल ग्रोथ के कारण दुनिया में शक्ति का संतुलन भी बदल रहा है। उन्होंने कहा कि कोई नहीं बता सकता कि अगले 20 या 30 साल में दुनिया कैसी होगी। उन्होंने छात्रों से लगातार सीखते रहने की अपील की और कहा कि जो लोग सीखते रहेंगे, वही आने वाली दुनिया में सफल होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर पीढ़ी को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभानी होती है। अब यही जिम्मेदारी IIT दिल्ली से निकलने वाली नई पीढ़ी को निभानी है।

विकसित भारत के लिए साइंस और रिसर्च पर जोर-

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवाओं की आने वाले 30 से 35 वर्षों की मेहनत 2047 के विकसित भारत की यात्रा को प्रभावित करेगी। इसलिए युवाओं को अपने हर फैसले में यह सोचना चाहिए कि उससे देश को क्या लाभ होगा और देश की कौन-सी जरूरत पूरी होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अनुसंधान फैलोशिप प्रतिभाशाली युवाओं को रिसर्च के अवसर प्रदान कर रही है। इसके अलावा नए विचारों को बढ़ावा देने के लिए ‘अनुसंधान, विकास और नवाचार योजना’ भी शुरू की गई है।

रिसर्च सेक्टर को मिलेगा 1 लाख करोड़ रुपये तक का फंड-

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में साइंस और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन की स्थापना की गई है। रिसर्च सेक्टर को 1 लाख करोड़ रुपये तक का फंड उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि भारत इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ सके

यह भी पढ़े- Test Series: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, रिप्लेसमेंट को लेकर बढ़ी टेंशन