PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आवास पर राज्यसभा में एनडीए के 37 नए और नवनिर्वाचित सांसदों को नाश्ते पर आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने सांसदों को संसदीय कार्यशैली, जनसंपर्क और व्यक्तिगत अनुशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
PM Modi: युवाओं और छात्रों से संवाद बढ़ाने पर दिया जोर-
प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वे युवाओं और छात्रों के साथ अधिक से अधिक संवाद करें। उन्होंने सलाह दी कि केवल अपनी बात कहने के बजाय युवाओं की समस्याओं और सुझावों को भी ध्यान से सुनें।
PM Modi: दिल्ली के ‘मकड़जाल’ से बचने की सलाह-
पीएम मोदी ने सांसदों को दिल्ली की राजनीति और अनावश्यक प्रभावों के ‘मकड़जाल’ से बचने की सलाह दी। साथ ही अपने लेटर पैड और हस्ताक्षर के दुरुपयोग को लेकर भी सतर्क रहने को कहा।
संसद में अधिक समय बिताने की सीख-
प्रधानमंत्री ने सांसदों से संसद में अधिक समय देने और सदन की कार्यवाही को गंभीरता से सुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के विचारों को भी ध्यान से सुनना चाहिए। इसके अलावा संसद के पुस्तकालय, संग्रहालय और वहां स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को देखने के लिए भी प्रेरित किया।
समय प्रबंधन और स्वास्थ्य पर साझा किए अनुभव-
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने स्वास्थ्य, योग और समय प्रबंधन पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि वे करीब साढ़े तीन घंटे की नींद लेते हैं और बिस्तर पर जाने के कुछ ही सेकेंड में सो जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विदेश यात्रा के दौरान जेट लैग से बचने के लिए वे विमान में बैठते ही गंतव्य देश के समय के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं।
संतुलित खानपान की भी दी सलाह-
प्रधानमंत्री ने नए सांसदों को नियंत्रित और संतुलित खानपान अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य और प्रभावी कार्यशैली के लिए अनुशासित जीवनशैली बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़े- ‘बंटवारा 1947’ देखकर भावुक हुईं सनी देओल की मां, 14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म








