PoK News: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 62वें सत्र में पाकिस्तान पर पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में मानवाधिकार उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए गए। आरोप है कि वहां बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां की जा रही हैं और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 576 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
PoK News: सड़कें बंद कर जरूरी सामान की सप्लाई रोकने का आरोप-
स्विस कश्मीर मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष मिर्जा शफीक ने UNHRC में कहा कि पाकिस्तान ने PoK को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया है। इसके कारण भोजन, दवाइयों और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने इस स्थिति को राजनीतिक नहीं बल्कि मानवीय संकट करार दिया।
PoK News: 90 वर्षीय मां से तीन सप्ताह से नहीं हो पाया संपर्क-
मिर्जा शफीक ने बताया कि वह पिछले लगभग तीन सप्ताह से अपनी 90 वर्षीय मां से संपर्क नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां को नियमित दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उनकी सेहत को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
आतंकवाद-रोधी कानूनों के दुरुपयोग का आरोप-
UNHRC में यह भी आरोप लगाया गया कि पाकिस्तान PoK में आतंकवाद-रोधी कानूनों का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर लोगों को गिरफ्तार कर रहा है और विरोध की आवाजों को दबाने की कोशिश कर रहा है।
जेनेवा में UN मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन-
UNHRC सत्र के दौरान यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) ने जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर ‘ब्रोकन चेयर’ स्मारक पर प्रदर्शन किया। संगठन के नेताओं जमील मकसूद और अमजद यूसुफ ने पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की निंदा की।
रावलकोट गोलीकांड का भी उठाया मुद्दा-
प्रदर्शनकारियों ने 7 जून को रावलकोट में हुई गोलीबारी का भी जिक्र किया। उनका दावा है कि इस घटना में कई लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की।
यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में घुसी क्रेन, बाल-बाल बचे श्रद्धालु








