Home » Uncategorized » जन्मदिन और एनिवर्सरी पर पुलिसकर्मियों को मिलेगी छुट्टी, कर्नाटक DGP का बड़ा मानवीय फैसला

जन्मदिन और एनिवर्सरी पर पुलिसकर्मियों को मिलेगी छुट्टी, कर्नाटक DGP का बड़ा मानवीय फैसला

Spread the love

Police news: हर किसी के जीवन में जन्मदिन और शादी की सालगिरह खास होती है, लेकिन पुलिसकर्मियों के लिए ये दिन भी अक्सर ड्यूटी में ही गुजर जाते हैं। अब कर्नाटक में इस परंपरा को बदलने की एक सराहनीय पहल हुई है। कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) डॉ. एम. ए. सलीम ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि यदि कोई पुलिसकर्मी अपने जन्मदिन या मैरिज एनिवर्सरी पर छुट्टी मांगता है, तो उसका अनुरोध नामंजूर नहीं किया जाएगा।

Police news: DGP की मानवीय पहल

DGP डॉ. एम. ए. सलीम ने विभागीय सूचना जारी करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में दिन-रात जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करते हैं। ऐसे में जन्मदिन और शादी की सालगिरह जैसे निजी और भावनात्मक अवसर उनके जीवन में बेहद अहम होते हैं। इन खास दिनों पर छुट्टी मिलने से वे परिवार के साथ समय बिता पाते हैं और मानसिक रूप से खुद को तरोताज़ा महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पुलिसकर्मियों को कर्तव्य और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलती है। साथ ही तनाव कम होता है, मनोबल बढ़ता है और काम के प्रति संतुष्टि और उत्पादकता में भी इजाफा होता है।

पुलिसकर्मियों में उत्साह

Police news: पत्र में आगे कहा गया है कि यह कदम पुलिसकर्मियों के त्याग और समर्पण को मान्यता देता है। इससे न सिर्फ उनकी वफादारी बढ़ेगी, बल्कि पुलिस बल की प्रतिबद्धता भी और मजबूत होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी यूनिट अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर छुट्टी मांगने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को अनिवार्य रूप से अवकाश प्रदान करें। कर्नाटक डीजीपी की इस नई और मानवीय पहल से पुलिसकर्मियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: साहित्य, संस्कृति और समृद्धि की थीम के साथ डीएलएफ 2026 का आगाज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments