Home » राजनीति » कौन है जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना? फोन में मिले 150 से ज्यादा पोर्न क्लिप

कौन है जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना? फोन में मिले 150 से ज्यादा पोर्न क्लिप

Prajwal Revanna:

Prajwal Revanna: कर्नाटक की राजनीति में प्रज्वल रेवन्ना का नाम अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है। हालांकि, उनकी चर्चा राजनीतिक उपलब्धियों से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामलों को लेकर होती रही है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं के यौन शोषण और रेप के कई गंभीर आरोप हैं। अब जेल में उनके पास से मिले मोबाइल फोन की जांच में 150 से अधिक पोर्न क्लिप मिलने का दावा सामने आया है।

Prajwal Revanna: ताकतवर राजनीतिक परिवार से है ताल्लुक-

प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता एचडी रेवन्ना कर्नाटक सरकार में मंत्री रह चुके हैं, जबकि उनके चाचा एचडी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। प्रज्वल ने अपने दादा एचडी देवगौड़ा की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए जनता दल (सेक्युलर) यानी जेडीएस के जरिए राजनीति में कदम रखा।

Prajwal Revanna: 2019 में पहली बार बने सांसद-

2019 के लोकसभा चुनाव में एचडी देवगौड़ा ने अपनी पारंपरिक हासन सीट प्रज्वल रेवन्ना के लिए छोड़ दी थी। प्रज्वल ने चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया और देश के युवा सांसदों में शामिल हुए। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनके राजनीतिक करियर को बड़ा झटका लगा।

2024 में सामने आया था सेक्स स्कैंडल-

2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हासन में बड़ी संख्या में पेन ड्राइव और वीडियो क्लिप सामने आए थे। में कथित तौर पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े वीडियो होने का दावा किया गया था। इन वीडियो में प्रज्वल रेवन्ना के शामिल होने के आरोप लगे। मला बढ़ते के बाद कर्नाटक सरकार ने जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। इसी दौरान प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर जर्मनी चले गए थे। करीब एक महीने बाद भारत लौटते पर एसआईटी ने उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

कई महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप-

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कई महिलाओं ने रेप, यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले के सामने आने के बाद जेडीएस ने भी उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

जेल में औचक तलाशी के दौरान मिला मोबाइल-

जेल प्रशासन ने हाल ही में प्रज्वल रेवन्ना की बैरक में औचक तलाशी ली थी। इस दौरान उनके पास से एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चार्जर और एक नोटबुक बरामद होने की बात सामने आई है। जेल नियमों के मुताबिक कैदियों के पास मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखना प्रतिबंधित है। बरामद मोबाइल की डिजिटल जांच के दौरान उसमें 150 से अधिक पोर्न क्लिप और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलने का दावा किया गया है।

गर्लफ्रेंड से बातचीत और कॉल रिकॉर्डिंग का दावा-

फोन के डेटा विश्लेषण में जेल के अंदर से बाहरी लोगों के संपर्क में रहने की बात भी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, कॉल रिकॉर्ड में प्रज्वल के अपनी गर्लफ्रेंड से नियमित बातचीत करने की जानकारी मिली है। फोन में जेल के बाहर मौजूद कुछ अन्य लोगों के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिलने का दावा किया गया है।

जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल-

इस पूरे मामले ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कड़ी निगरानी वाली सेंट्रल जेल के अंदर एक हाई-प्रोफाइल कैदी तक मोबाइल फोन, सिम और चार्जर कैसे पहुंचा। बरामद नोटबुक में संदिग्ध नंबर और कथित लेन-देन से जुड़ी जानकारी होने की भी जांच की जा रही है। मामले में जेल कर्मचारियों की संभावित मिलीभगत की जांच की जा रही है। साथ ही, जेल नियमों के उल्लंघन को लेकर प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है

यह भी पढ़े- BRICS Summit 2026 का रिजल्ट: किसे हुआ फायदा और किसे लगा झटका? 5 पॉइंट में जानें