Praveen Kumar: लगातार दो दिनों की बारिश के बाद एरा कॉलोनी में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने बताया कि बारिश रुके दो दिन बीत जाने के बावजूद उनके घर के सामने अब भी पानी भरा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि पानी में सांप तैरते दिखाई दे रहे हैं।
Praveen Kumar: बच्चों का स्कूल जाना भी हुआ मुश्किल-
प्रवीण कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण उनके बच्चों का स्कूल जाना भी प्रभावित हो रहा है। कॉलोनी में भरे पानी और सांपों की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
Praveen Kumar: राज्यमंत्री से लगाई समस्या के समाधान की गुहार-
पूर्व क्रिकेटर ने जलभराव की जानकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर को दी। इसके बाद उन्होंने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को मामले से अवगत कराया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।
नगर निगम ने स्थायी समाधान का दिया आश्वासन-
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि राज्यमंत्री से सूचना मिलने के बाद रविवार को निगम की टीम कॉलोनी में भेजी जाएगी। टीम जलभराव का पानी निकलवाने के साथ-साथ समस्या के स्थायी समाधान पर भी काम करेगी।
यह भी पढ़े- “कम बजट में घर की दीवारों को दें लग्जरी लुक, ये ट्रेंडी आइडिया बदल देंगे पूरे घर की रौनक”








