Home » crime » 14 वर्षीय किशोरी को घर से उठा ले गए आरोपी, दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार

14 वर्षीय किशोरी को घर से उठा ले गए आरोपी, दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार

Prayagraj Rape Case:

Prayagraj Rape Case: आए दिन हमें लव जिहाद के किस्से सुनने और देखने को मिलते हैं, लेकिन यह मामला लव जिहाद का नहीं बल्कि रेप का है। यह घटना एक हिंदू किशोरी के साथ हुई है।

Prayagraj Rape Case: कैसे हुई यह घटना-

यह घटना तब हुई जब युवक पुरामुफ्ती क्षेत्र (जहां किशोरी रहती है) में घुस गए। घर में घुसकर युवकों ने सबसे पहले हिंदू किशोरी का मुंह दबाया और फिर उसे उठा ले गए। किशोरी को ले जाते वक्त युवकों ने उसके परिवार को धमकी दी कि अगर परिवार के किसी भी सदस्य ने पुलिस में मुकदमा दर्ज किया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद युवकों ने किशोरी को बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़ दिया।

Prayagraj Rape Case: हिम्मत जुटाकर दर्ज किया मुकदमा-

6 दिनों तक डरे-सहमे रहने के बाद किशोरी और उसके परिवार ने हिम्मत जुटाकर रविवार को उन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। किशोरी के पिता ने सारी घटना बताई कि 14 जून 2026 की रात करीब 11:00 बजे उसकी 14 साल की बेटी के साथ क्या हुआ। पिता ने बताया कि युवक और उसके साथी पड़ोसी की छत के रास्ते घर में कूद आए। मुख्य युवक ने बेटी का मुंह दबाकर जबरन उसको घर के बाहर ले गया, बेटी के साथ दुष्कर्म किया और जलती हुई सिगरेट से दागा। पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि युवकों ने परिवार को धमकी दी थी कि पुलिस को इस घटना के बारे में बताया तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा।

 कौन है मुख्य युवक-

पुलिस के पूछने पर पिता ने युवक का नाम बताया। उस युवक का नाम मुशर्रफ है, जिसने यह घिनौनी हरकत की है। बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद वह मौके से भाग गया।

 पुलिस ने कैसे पकड़ा मुशर्रफ को-

जैसे ही पुलिस प्रशासन को पूरी घटना का पता चला, उन्होंने बिना देरी किए मुशर्रफ की जांच-पड़ताल शुरू की और फिर देर रात फतेहपुर घाट के पास मुशर्रफ को मुठभेड़ में पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। मुशर्रफ की तलाशी लेते वक्त पुलिस को उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश की जा रही है।

यह भी पढ़े- मॉस्को पर 59 ड्रोन से हमला नाकाम, रूस ने मिसाइल से किया पलटवार