Home » अंतर्राष्ट्रीय » मॉस्को पर 59 ड्रोन से हमला नाकाम, रूस ने मिसाइल से किया पलटवार

मॉस्को पर 59 ड्रोन से हमला नाकाम, रूस ने मिसाइल से किया पलटवार

 Ukraine Drone Attack:

Ukraine Drone Attack: रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीमा-पार हमलों के तहत यूक्रेन ने सोमवार को रूस के सबसे बड़े और लोकप्रिय शहर मॉस्को को निशाना बनाकर दर्जनों ड्रोन हमले किए। इस हमले में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Ukraine Drone Attack: मॉस्को ने किए अपने चार हवाई अड्डे बंद-

यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए मॉस्को के चार हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और उड़ानों पर रोक लगा दी गई।

Ukraine Drone Attack: मॉस्को पर बड़े ड्रोन हमले की कोशिश नाकाम-

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने सतर्कता दिखाते हुए कुल 59 ड्रोन को मार गिराया। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए उड़ानों का संचालन भी रोक दिया गया।रूसी अधिकारियों के अनुसार, यह हाल के समय के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक था। हालांकि, वायु सेना और एयर डिफेंस सिस्टम की त्वरित कार्रवाई के चलते संभावित नुकसान को टाल दिया गया और बड़े खतरे को समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया।

रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल से दिया जवाब-

यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद रूस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रविवार शाम यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र पर इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इस मिसाइल हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। ओडेसा जिले में एक कृषि संयंत्र में हुए हमले के कारण वाहनों और ईंधन भंडारण टैंकों में आग लग गई।

हमले के बाद राहत और बचाव कार्य जारी-

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, हमले के प्रभावित क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं को तुरंत तैनात कर दिया गया है। साथ ही, संबंधित एजेंसियां घटनास्थल पर हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़े- Main Vaapas Aaunga का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमबैक, रविवार को हुई ताबड़तोड़ कमाई