Punjab Assembly: पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय सत्र आज शुक्रवार को हंगामेदार माहौल में शुरू हुआ, जहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सत्र शुरू होने के कुछ ही समय बाद कांग्रेस विधायकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। विवाद उस समय बढ़ गया जब कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री कथित तौर पर शराब के नशे में सदन में पहुंचे थे। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी भी की।
सदन में बढ़ते हंगामे के बीच आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के विधायकों के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद कांग्रेस विधायक विरोध जताते हुए विधानसभा से बाहर चले गए। वॉकआउट के बाद प्रताप सिंह बाजवा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सभी विधायकों का अल्कोहल टेस्ट कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किसने शराब का सेवन किया है और किसने नहीं।
Punjab Assembly: स्वाति मालीवाल ने शेयर किया वीडियो
वहीं इस मामले से जुड़ा एक वीडियो स्वाति मालीवाल ने X पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि आज फिर से पंजाब CM भगवंत मान लोकतंत्र के मंदिर पंजाब विधानसभा में शराब के नशे में चूर होकर पहुँचे हैं। ये आदमी गुरुद्वारा साहिब शराब पीकर जाता है, मंदिर शराब पीकर जाता है, लोकसभा शराब पीकर आता था, सरकार की मीटिंग में शराब पीकर जाता है, विदेश में इतनी शराब पीली की प्लेन से उतार दिया गया। चुनाव से पहले इन्होंने अपनी माँ के सर पर हाथ रखकर बोला था कि मैं अब कभी शराब नहीं पियूँगा पंजाब जैसे सेंसिटिव बॉर्डर स्टेट का CM हर वक़्त नशे में रहता है… नशे में फाइल साइन करता है। क्या बेशर्मी है। जो आदमी शराब से सिर्फ़ नींद के वक़्त दूर होता हो वो कैसे पंजाब चला सकता है? CM मान का alcohol test होना चाहिए और दोषी पाए जाने पर इन्हें CM पद से बर्खास्त करना चाहिए।
आज फिर से पंजाब CM भगवंत मान लोकतंत्र के मंदिर पंजाब विधानसभा में शराब के नशे में चूर होकर पहुँचे हैं।
ये आदमी गुरुद्वारा साहिब शराब पीकर जाता है, मंदिर शराब पीकर जाता है, लोकसभा शराब पीकर आता था, सरकार की मीटिंग में शराब पीकर जाता है, विदेश में इतनी शराब पीली की प्लेन से उतार… pic.twitter.com/M5VngsZ1sV
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 1, 2026








