Breaking News
Home » Breaking News » पंजाब में बड़ा एक्शन! CBI ने मारा छापा, 25 लाख रिश्वत केस में बिचौलिया पकड़ा

पंजाब में बड़ा एक्शन! CBI ने मारा छापा, 25 लाख रिश्वत केस में बिचौलिया पकड़ा

PUNJAB NEWS: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने मोहाली स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर पर छापा मारा। छापे के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के डायरेक्टर एस.एस. चौहान के रीडर को हिरासत में लिया गया, जिन पर 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है।

फाइव स्टार होटल में भी छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले सीबीआई ने चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल में भी रेड की, जहां कथित रिश्वत डील चल रही थी। यहां विजिलेंस चीफ के रीडर बताए जा रहे इंस्पेक्टर ओ.पी. राणा, और कथित बिचौलिये राघव गोयल को रिश्वत सौदे के दौरान पकड़ा गया।

PUNJAB NEWS: 13 लाख रुपये नकद बरामद

छापेमारी के दौरान करीब 13 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। सीबीआई ने राघव गोयल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ओ.पी. राणा मौके से फरार हो गए। एजेंसी अब पूरे नेटवर्क और कथित रिश्वतखोरी की जांच में जुटी हुई है।

मजीठिया ने सरकार पर साधा निशाना

इस पूरी कार्रवाई को लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “आईपीएस भुल्लर से 7.5 करोड़ की रिकवरी याद है? अब भगवंत मान के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। एक केंद्रीय एजेंसी ने कथित रिश्वतखोरी के मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो और विजिलेंस चीफ के दफ्तर पर छापा मारा है। कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत का सौदा जांच के दायरे में है। केंद्रीय एजेंसी ने इस कार्रवाई के दौरान कथित रूप से 13 लाख रुपये बरामद किए हैं।

PUNJAB NEWS: भगवंत मान सरकार पर उठाए सवाल

मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में पारदर्शी शासन की जगह डर और भ्रष्टाचार का माहौल बन गया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़े… CM हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए अमेरिकी राजदूत गोर, बोले- ‘ये मेरे लिए सम्मान की बात’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments