NTA Exam Reform: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने हाई-पावर टास्क फोर्स का गठन किया है। यह फैसला NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। टास्क फोर्स की अध्यक्षता इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि करेंगे।
NTA Exam Reform: नंदन नीलेकणि को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी-
सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि को टास्क फोर्स का प्रमुख बनाया है। यह समिति राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के सुझाव देगी।
NTA Exam Reform: टास्क फोर्स में शामिल हैं देश के बड़े विशेषज्ञ-
इस हाई-पावर पैनल में कई प्रमुख विशेषज्ञों को शामिल किया गया है, जिनमें:
इसरो के पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ
इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व निदेशक तपन डेका
IIT मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि
पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल
लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा
क्या होगी टास्क फोर्स की जिम्मेदारी-
टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार के लिए सुझाव देगी। इसमें साइबर सुरक्षा को मजबूत करना, परीक्षा संचालन की व्यवस्था बेहतर बनाना, लॉजिस्टिक्स को प्रभावी बनाना और तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था विकसित करना शामिल है।
छात्रों का भरोसा बहाल करना है उद्देश्य-
सरकार का लक्ष्य भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकना और छात्रों का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा मजबूत करना है। टास्क फोर्स की सिफारिशों के आधार पर NTA की परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़े- Gen-Z आंदोलन के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? नारों की गूंज के बाद पसरा सन्नाटा








