Qualifier 2: आईपीएल 2026 धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। इस सीजन में आईपीएल 2026 को आरसीबी के रूप में अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। 26 मई को क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब देखना यह है कि क्या आरसीबी इस सीजन भी कप उठा पाएगी या आईपीएल 2025 का विजेता बनना सिर्फ एक तुक्का था।
कौन जीतेगा फाइनल मैच की टिकट
पहले एलिमिनेटर जीतने के बाद राजस्थान की नजरें आने वाले क्वालीफायर- 2 पर हैं। एलिमिनेटर में राजस्थान को जीत दिलाने में सबसे अहम किरदार वैभव सूर्यवंशी ने निभाया है। उनकी ताबड़तोड़ 97 रनों की पारी ने हैदराबाद के पसीने छुड़ा दिए। 334.48 के विशाल स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने मात्र 29 गेंदों में यह रन बनाए, जिसमें पांच चौके और 12 विशाल छक्के शामिल हैं।

Qualifier 2: हैदराबाद 196 रन पर ढेर
243 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद 19.2 ओवर तक 196 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिससे उनका क्वालीफायर-2 में जाने का सपना चूर-चूर हो गया। राजस्थान ने इस मैच को 47 रनों से जीता है। फैंस यही उम्मीद लगा रहे हैं कि राजस्थान क्वालीफायर-2 में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ले। अब देखने वाली बात यह है कि क्या राजस्थान आने वाले क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस को मात दे पाएगा या उनका सफर सिर्फ क्वालीफायर-2 तक रहेगा।
दोनों टीमों का फॉर्म (आखिरी पांच मैचों में)
गुजरात- L, W, L, W, W
राजस्थान- W, W, W, L, L

क्वालीफायर-2 पिच रिपोर्ट
क्वालीफायर- 2 महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस स्टेडियम को (न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम) के नाम से भी जाना जाता है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का विनिंग रेशियो 44% है, वहीं दूसरी पारी का विनिंग रेशियो 56% है।
पेस बनाम स्पिन वेन्यू पर
आंकड़ों के हिसाब से न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम गेंदबाजी के लिए बहुत अनुकूल है। इस मैदान पर 61% विकेट पेसर्स ने निकाले हैं और 34% विकेट स्पिनर्स ने निकाले हैं।
Written by- adarsh kathane
ये भी पढ़ें…मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: बकरीद पर गाय और बछड़े के वध पर सख्त रोक का आदेश








