Rahul Gandhi BJP Allegation: दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को विपक्ष की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की गई। रैली में शामिल होने के लिए राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ एक ओपन जीप में रामलीला मैदान जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कनॉट प्लेस में दुकानों के बंद होने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने कनॉट प्लेस की सभी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी हैं। उन्होंने कहा, “हमने सभी लोगों से कहा कि जब आप मार्च और महारैली के लिए यहां आएंगे तो चीजें खरीदेंगे, खरीदारी करेंगे। मगर, यहां कनॉट प्लेस में आते हुए हमें पता लगा कि बीजेपी ने सारी की सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी।”
Rahul Gandhi BJP Allegation: राहुल गांधी ने पूछा- व्यापारियों का नुकसान कौन कर रहा है?
राहुल गांधी ने आगे कहा कि व्यापारियों का नुकसान कौन कर रहा है और यह कैसे हो रहा है, यह जनता को समझना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर व्यापारियों के कारोबार को प्रभावित करने का आरोप लगाया।
Rahul Gandhi BJP Allegation: CTI ने राहुल गांधी को लिखी थी चिट्ठी
इससे पहले दिल्ली के चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने एक नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली के संभावित प्रभाव को लेकर चिंता जताई थी। CTI ने आशंका जताई थी कि रामलीला मैदान में होने वाली रैली के कारण दिल्ली के प्रमुख बाजारों में व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।
2.5 लाख दुकानों के बंद रहने की जताई गई आशंका
CTI के मुताबिक, रामलीला मैदान के आसपास पांच किलोमीटर के दायरे में करीब 3 लाख दुकानें हैं। इनमें से लगभग 2.5 लाख दुकानों के बंद रहने की आशंका जताई गई थी। CTI ने कहा था कि इससे दिल्ली के करीब 80 फीसदी कारोबार पर असर पड़ सकता है। संस्था ने रैली के दौरान व्यापारियों को होने वाले संभावित आर्थिक नुकसान को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी।
यह भी पढ़े- जनगणना 2027: दूसरे चरण में कैसे होगी आबादी की गिनती? पहली बार क्या बदलेगा, जानें पूरी प्रक्रिया








