Home » राष्ट्रीय » रेलवे सुरक्षा पर सरकार का बड़ा स्पष्टीकरण, RPF के पास ही रहेगी सुरक्षा की कमान

रेलवे सुरक्षा पर सरकार का बड़ा स्पष्टीकरण, RPF के पास ही रहेगी सुरक्षा की कमान

Railway Security:

Railway Security: भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही अटकलों पर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में लिखित जवाब देते हुए कहा कि रेलवे की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के पास ही रहेगी। इसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंपने का सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है।

Railway Security: राज्यसभा में सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब-

राज्यसभा में सांसद रामजी लाल सुमन के सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह के बदलाव की योजना नहीं है। सरकार ने साफ किया कि यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी आगे भी RPF ही निभाएगा।

Railway Security: अफवाहों से RPF कर्मियों में बढ़ी थी चिंता-

हाल के दिनों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि रेलवे सुरक्षा का जिम्मा CISF को सौंपा जा सकता है। इन खबरों से RPF कर्मियों में भी असमंजस और चिंता का माहौल बन गया था। सरकार के ताजा स्पष्टीकरण के बाद इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है।

शिकायतों पर होती है निष्पक्ष कार्रवाई-

रेल मंत्री ने कहा कि RPF कर्मियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर नियमानुसार निष्पक्ष जांच की जाती है। यदि कोई कर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है।

आगरा कैंट मामले में चार RPF कर्मी निलंबित-

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि जुलाई 2026 में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक रेल कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना के बाद चार RPF कर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति का भी गठन किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई जारी रहेगी

यह भी पढ़े- राज्यसभा से सुप्रीम कोर्ट जज संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, अब 34 की जगह होंगे 38 न्यायाधीश