Rajashthan news: राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने राजधानी जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़ी एक महिला को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले अहम इनपुट के आधार पर की गई। हिरासत में ली गई महिला की पहचान सवाई माधोपुर निवासी बबीता धाकड़ के रूप में हुई है।
ऑनलाइन धर्म परिवर्तन के बाद बदला नाम
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बबीता ने ऑनलाइन कलमा पढ़कर धर्म परिवर्तन किया था और इसके बाद अपना नाम खदीजा रख लिया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित कई संदिग्ध और प्रतिबंधित समूहों के संपर्क में थी।
Rajashthan news: जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलरों से थी संपर्क में
सूत्रों के मुताबिक, महिला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलरों से लगातार संपर्क बनाए हुए थी। जांच में यह भी सामने आया है कि उसका संपर्क आतंकी संगठन के सरगना मसूद अजहर के साले उस्ताद गौरी से भी था।
Rajashthan news: सामरिक जानकारियां जुटाने का मिला था टास्क
सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि महिला का ब्रेनवॉश कर उसे संवेदनशील और सामरिक सूचनाएं जुटाने तथा उन्हें आगे भेजने का काम सौंपा गया था। जांच में यह भी पता चला है कि वह पाकिस्तान जाने की इच्छा रखती थी और इसके लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
मामले की गहराई से जांच जारी
Rajashthan news: फिलहाल ATS, मिलिट्री इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे छात्र








