Home » राजस्थान » राजस्थान में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कृषि विभाग का बड़ा अधिकारी

राजस्थान में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कृषि विभाग का बड़ा अधिकारी

Rajasthan ACB Action: राजस्थान के बारां जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विस्तार विभाग के संयुक्त निदेशक आनन्दीलाल मीणा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर आरोप है कि वह खाद-बीज व्यापारियों से स्टॉक रजिस्टर वेरिफाई करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था।

शिकायत से शुरू हुई पूरी कार्रवाई

ACB चौकी बारां को 4 मई को इस मामले की शिकायत मिली थी। व्यापारियों ने बताया कि आनन्दीलाल मीणा उन्हें लगातार परेशान कर रहा था और स्टॉक रजिस्टर जांचने के बदले प्रति व्यक्ति 5,000 रुपये की मांग कर रहा था।

Rajasthan ACB Action: सत्यापन में ही पकड़ में आ गया खेल

ACB ने 5 मई को शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया। इस दौरान आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की मांग की पुष्टि कर दी और 2,000 रुपये एडवांस के तौर पर भी ले लिए। इसके बाद वह बाकी रकम के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

Rajasthan ACB Action: जाल बिछाकर रंगे हाथों दबोचा

आज ACB कोटा रेंज के अधिकारियों ने पूरी प्लानिंग के साथ ट्रैप ऑपरेशन चलाया। उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालू राम वर्मा के नेतृत्व में DSP प्रेमचंद और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी एक परिवादी से 5,000 रुपये और दूसरे से 3,000 रुपये, कुल 8,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पूछताछ जारी, केस दर्ज

Rajasthan ACB Action: फिलहाल ACB आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments