Rajasthan News: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल में सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट आज भी BJP के संपर्क में है, उन्होंने सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री बनना उनकी किस्मत में नहीं अब मैं कोई किस्मत थोड़ी लिखूंगा.
‘पायलट आज भी बीजेपी नेताओं के संपर्क में’
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सचिन पायलट पहले भी बीजेपी के करीब रहे हैं और आज भी उनके संपर्क भाजपा नेताओं से बने हुए हैं। उन्होंने कहा, “पायलट साहब अधरझूल में हैं। एक टांग इधर और एक टांग उधर वाली स्थिति है। बीजेपी के नेताओं के संपर्क में वो आज भी हैं।”
Rajasthan News: CM नहीं बने तो मैं क्या करूं: बेनीवाल
आरएलपी सुप्रीमो ने तंज कसते हुए कहा, “हमने पहले भी दो बार उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश की। एक बार 2018 में और दूसरी बार जब सरकार गिरने की स्थिति बनी थी। लेकिन अगर वो मुख्यमंत्री नहीं बन पाए तो मैं क्या करूं? उनकी किस्मत में ही नहीं था।”
बीजेपी नेता भी दे चुके हैं बयान
बेनीवाल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने भी कहा था कि सचिन पायलट का “एक पैर कांग्रेस में और एक पैर बीजेपी में” है। इसके बाद से राजस्थान की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Rajasthan News: ‘गुर्जरों में बीजेपी के पास मजबूत चेहरा पायलट’
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भाजपा के भीतर भी कई नेता मानते हैं कि गुर्जर समाज में अगर कोई मजबूत चेहरा है, तो वह सचिन पायलट हैं। उन्होंने कहा, “ये बात बीजेपी के लोग कहते हैं, मैं नहीं।” बेनीवाल के इस बयान के बाद राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर सचिन पायलट के भविष्य और उनके राजनीतिक रुख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
ये भी पढ़े… PM मोदी आज कर्नाटक-तेलंगाना दौरे पर, ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं से देंगे विकास को रफ्तार








