Rajnikant: दिग्गज अभिनेता Rajinikanth ने तमिलनाडु की राजनीति को लेकर चल रही चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया है। रविवार को उन्होंने साफ कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री Vijay से किसी तरह की ईर्ष्या नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हाल ही में हुई उनकी मुलाकात M. K. Stalin के साथ सिर्फ दोस्ताना थी, उसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था।
“विजय को रोकने की कोई कोशिश नहीं हुई”
चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित अपने घर पर मीडिया से बातचीत करते हुए रजनीकांत ने उन खबरों को गलत बताया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि स्टालिन से उनकी मुलाकात का मकसद विजय को मुख्यमंत्री बनने से रोकना या किसी राजनीतिक गठबंधन की तैयारी करना था। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और मुलाकात पूरी तरह निजी और मैत्रीपूर्ण थी।
Rajnikant: “विजय से मेरा 25 साल का उम्र का अंतर”
रजनीकांत ने कहा कि विजय और उनके बीच करीब 25 साल का पीढ़ीगत अंतर है। ऐसे में उनसे ईर्ष्या करने जैसी कोई बात ही नहीं बनती। उन्होंने विजय की कम उम्र में मिली सफलता की खुलकर तारीफ भी की। रजनीकांत ने कहा कि विजय ने जिस उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, वह तमिल सिनेमा और राजनीति के दिग्गज नेताओं M. G. Ramachandran और N. T. Rama Rao से भी बड़ी मानी जा सकती हैं।
Rajnikant: “मैंने विजय को बचपन से देखा है”
रजनीकांत ने भावुक अंदाज में कहा, “मैंने विजय को बचपन से देखा है। अगर वह मुख्यमंत्री बन गए हैं तो मुझे उनसे ईर्ष्या क्यों होगी? वह सिर्फ 52 साल की उम्र में इतनी बड़ी सफलता हासिल कर चुके हैं। मुझे उनसे बिल्कुल भी जलन नहीं है।” उन्होंने विजय को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं भी दीं।
तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी चर्चा
Rajnikant: रजनीकांत के इस बयान के बाद तमिलनाडु की राजनीति में चल रही कई अटकलों पर विराम लग गया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उनकी स्टालिन से मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं।
ये भी पढ़ें: Delhi में बढ़ते Fuel Crisis के बीच बड़ा कदम, प्राइवेट कंपनियों को Work From Home की सलाह








