Ram Mandir Controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम मंदिर दान विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवान राम के धाम में इस तरह का कृत्य करने वालों को “महादंड” मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था आहत हुई है और यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की प्रतिष्ठा से जुड़ा विषय है।
जांच एजेंसियों को निष्पक्ष काम करने दें
संघ और ट्रस्ट पदाधिकारियों के नाम सामने आने तथा एफआईआर को लेकर पूछे गए सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि एसआईटी और अन्य जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं, इसलिए उन्हें निष्पक्ष तरीके से अपना काम करने दिया जाना चाहिए।
Ram Mandir Controversy: मंदिर प्रबंधन पर भी रखी राय
मंदिरों को शंकराचार्यों के नियंत्रण में देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में धर्म विरोधी ताकतें ऐसी परिस्थितियां पैदा कर रही हैं, जिससे मंदिरों और संतों पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिरों का संचालन ऐसे लोगों के हाथ में होना चाहिए जो सनातन परंपरा, वैष्णव संस्कृति और भगवान के प्रति पूर्ण समर्पित हों।
इंडोनेशिया का उदाहरण देकर कही बड़ी बात
धीरेंद्र शास्त्री ने भारत के मुसलमानों के संदर्भ में इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पांच वक्त की नमाज पढ़ने वाले लोग दीपावली भी मनाते हैं और रामकथा में भी शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमानों को भी इंडोनेशिया जाकर वहां की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को देखना चाहिए।
Ram Mandir Controversy: भोपाल में कैंसर हीलर सेंटर का उद्घाटन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भोपाल में अत्याधुनिक कैंसर हीलर सेंटर के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार समाज के लिए आवश्यक है और ऐसे संस्थान गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होंगे। कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञ, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
ये भी पढ़े… भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को बताया पार्ट टाइम नेता, बोले- कब विदेश चले जाएं किसी को पता ही नहीं लगता








