Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » Asian Games 2026: तीरंदाजी में भारत ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक, चीन को हराकर जीता एक और मेडल

Asian Games 2026: तीरंदाजी में भारत ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक, चीन को हराकर जीता एक और मेडल

Asian Games 2026:

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का 11वां दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा है। तीरंदाजी में भारत ने गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाई। वुमेंस और मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट के बाद मेंस कंपाउंड टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल में साहिल जाधव, कुशाल दलाल और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु की टीम ने चीन को 238-237 से हराया।

Asian Games 2026: सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को हराया-

मेंस कंपाउंड टीम इवेंट के सेमीफाइनल में भारत का सामना साउथ कोरिया से हुआ। साहिल जाधव, कुशाल दलाल और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 236-229 से जीत लिया और फाइनल में जगह बनाई।

Asian Games 2026: चीन के खिलाफ रोमांचक रहा फाइनल-

गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत की भिड़ंत चीन से हुई। मुकाबले के अंतिम चरण से ठीक पहले भारतीय टीम 178-179 से पीछे चल रही थी। इसके बाद चीन से एक बड़ी गलती हुई और उसने 8 पॉइंट का शॉट लगाया। भारत ने इस मौके का फायदा उठाया और आगे कोई गलती नहीं की। भारतीय तीरंदाजों ने अपनी बढ़त बनाए रखी और अंत में 238-237 से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। चीन को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

भारत ने आज जीते चार टीम मेडल-

एशियन गेम्स 2026 में 11वें दिन भारत ने तीरंदाजी में तीन और शूटिंग में एक गोल्ड मेडल जीता। आज के गोल्ड मेडल जीतने वाले मुकाबले इस प्रकार रहे:

– महिला कंपाउंड आर्चरी टीम: ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिथा तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप ने चीन को 238-234 से हराया।
– मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी टीम: चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूटऑफ में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड जीता और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक गेम्स के लिए जगह पक्की की।
– मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग टीम: नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने गोल्ड मेडल जीता।
– मेंस कंपाउंड आर्चरी टीम: साहिल जाधव, कुशाल दलाल और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने चीन को 238-237 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

भारत की गोल्ड टैली में हो सकती है बढ़ोतरी-

एशियन गेम्स 2026 में भारत के अभी कुछ और मेडल मुकाबले बाकी हैं। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में भारत की गोल्ड मेडल टैली में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े- इंडिया गठबंधन की बैठक में SIR पर क्या होगा? जानें चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की रणनीति