RAM MANDIR MEETING: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक रविवार दोपहर तीन बजे अयोध्या स्थित ट्रस्ट के गेस्ट हाउस में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास करेंगे, जबकि संचालन की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी निभाएंगे। पूर्व महासचिव चंपत राय के इस्तीफे के बाद पहली बार बैठक उनके बिना संचालित होगी।
इस्तीफों पर रहेगा सबकी नजर
26 जून को मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों के बाद इस्तीफा देने वाले पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा को भी बैठक में बुलाया गया है। ट्रस्ट बोर्ड बहुमत के आधार पर तय करेगा कि दोनों के इस्तीफे स्वीकार किए जाएं या उन्हें अस्वीकार किया जाए।
RAM MANDIR MEETING: इन पांच अहम एजेंडों पर होगी चर्चा
बैठक में पांच प्रमुख मुद्दों पर विचार किया जाएगा। इनमें चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर निर्णय, एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट की समीक्षा, भविष्य में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उपाय, वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय और लेखा-जोखा पर चर्चा तथा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
ट्रस्टी हटाने और नियुक्ति के नियम
ट्रस्ट के नियमों के अनुसार किसी ट्रस्टी को हटाने या नए ट्रस्टी की नियुक्ति के लिए दो-तिहाई बहुमत आवश्यक है। अंतिम निर्णय से पहले संबंधित सदस्य को कारण बताओ नोटिस देकर उसका पक्ष भी सुना जाता है। नए ट्रस्टी के लिए हिंदू होना अनिवार्य शर्त है।
RAM MANDIR MEETING: तीन पद हो सकते हैं खाली
ट्रस्ट में अधिकतम 15 सदस्य हो सकते हैं, जिनमें तीन पदेन सदस्य और 12 आजीवन ट्रस्टी शामिल हैं। अगस्त 2025 में एक ट्रस्टी के निधन के बाद पहले से एक पद रिक्त है। यदि चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार हो जाते हैं तो ट्रस्ट में कुल तीन पद खाली हो जाएंगे। स्वास्थ्य कारणों से कुछ ट्रस्टी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़े… ट्रंप के मीम से फिर बढ़ा विवाद, इटली की पीएम मेलोनी पर पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान








