Home » Breaking News » फिर बाहर आया राम रहीम: 16वीं बार मिली पैरोल, 30 दिन रहेगा जेल से बाहर

फिर बाहर आया राम रहीम: 16वीं बार मिली पैरोल, 30 दिन रहेगा जेल से बाहर

Ram Rahim: हरियाणा सरकार ने गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) को 30 दिन की पैरोल मंजूर कर दी है। इसके बाद मंगलवार सुबह वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गया। जानकारी के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम सुबह करीब 6:34 बजे जेल से बाहर निकला। इस दौरान जेल परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था सामान्य रही।

2017 से जेल में बंद है राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अगस्त 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे दो साध्वियों से दुष्कर्म मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा वह पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और डेरे के मैनेजर रणजीत सिंह हत्याकांड में भी सजा काट रहा है।

Ram Rahim: 16वीं बार मिली पैरोल या फरलो

यह 16वीं बार है जब राम रहीम पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आया है। इससे पहले जनवरी 2026 में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी और वह 15 फरवरी को वापस जेल लौटा था। बताया जा रहा है कि पैरोल के दौरान वह उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहेगा।

पैरोल को लेकर उठते रहे हैं सवाल

गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने को लेकर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन लगातार सवाल उठाते रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि चुनावी समय के आसपास पैरोल दिए जाने से राजनीतिक संदेश जाता है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पैरोल पूरी तरह नियमों के तहत दी जाती है और इसमें कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाता है।

Ram Rahim: कई राज्यों में बड़ा प्रभाव

डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय हरियाणा के सिरसा में स्थित है। संगठन के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर भारत के कई राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।

ये भी पढ़े… पंजाब निकाय चुनाव:1896 वार्डों में मतदान जारी, 35 लाख वोटर आज करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments