Home » बिज़नेस » Ratan Tata की भतीजी माया टाटा संभालेंगी Westside का जिम्मा; जानें पूरा प्रोफाइल

Ratan Tata की भतीजी माया टाटा संभालेंगी Westside का जिम्मा; जानें पूरा प्रोफाइल

Tata Group : टाटा ग्रुप के रिटेल बिजनेस को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ये बताया जा रहा है कि नोएल टाटा की बेटी और रतन टाटा की भतीजी माया टाटा को ट्रेंट लिमिटेड के सबसे बड़े फैशन ब्रांड वेस्टसाइड में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 37 साल की माया टाटा अब वेस्टसाइड के ऑनलाइन बिजनेस और ओवरसीज ई-कॉमर्स मार्केटिंग का काम संभालेंगी।

यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब वेस्टसाइड अपने डिजिटल बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ा रहा है और विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ रहा है। इसके पीछे उनके पिता नोएल टाटा का बड़ा अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Tata Group

हालांकि, इस बारे में अभी ट्रेंट जिसके चेयरमैन नोएल हैं, कुछ आधिकारिक बयान नहीं आया है। माया टाटा इससे पहले टाटा डिजिटल में काम कर रही थीं जहां से हाल ही में उन्होंने इस्तीफा दिया है। टाटा डिजिटल में करीब 17,000 करोड़ रुपये के नुकसान की खबरों के बीच अब उन्हें इस नए रोल में देखा जा रहा है। माया टाटा के पास डिजिटल कॉमर्स, ऑनलाइन रिटेल और ग्राहकों को ब्रांड से जोड़ने का बहुत अच्छा अनुभव है जिसका फायदा अब वेस्टसाइड को मिलेगा।

अपॉर्चुनिटीज फंड

टाटा डिजिटल से पहले उन्होंने टाटा कैपिटल के टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड में भी काम किया था। माया टाटा के भाई नेविल टाटा भी ट्रेंट के हाइपरमार्केट बिजनेस ‘स्टार बाजार’ को संभाल रहे हैं, जबकि उनकी बड़ी बहन ग्रुप के होटल बिजनेस से जुड़ी हैं। इस तरह टाटा परिवार की नई पीढ़ी अब ग्रुप के अलग-अलग बिजनेस में अपनी जगह बना रही है। ट्रेंट लिमिटेड का शानदार परफॉर्मेंस टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड का रिटेल नेटवर्क देश भर में बहुत तेजी से फैल रहा है। कंपनी वेस्टसाइड के अलावा जुडियो और स्टार बाजार जैसे पॉपुलर ब्रांड्स भी चलाती है। अब माया की एंट्री से यह ग्लोबल ब्रांड नए आसमानों को छुएगा।

Read More : MP में 13 हफ्ते की गर्भवती महिला को HC ने दी गर्भपात की अनुमति, कहा- “पत्नी का होगा अंतिम फैसला”

Written By : Anushka