Home » मनोरंजन » पाकिस्तान से आई सीमा हैदर छठी बार बनीं मां, नोएडा में बेटे को दिया जन्म

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर छठी बार बनीं मां, नोएडा में बेटे को दिया जन्म

SEEMA HAIDER NEWS: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। नॉर्मल डिलीवरी के बाद मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। देर शाम डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी, जिसके बाद सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ रबूपुरा स्थित घर पहुंचीं।

परिवार और मोहल्ले में जश्न का माहौल

बेटे के जन्म की खबर मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सचिन के घरवालों ने मोहल्ले में मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने सीमा को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

SEEMA HAIDER NEWS: 11 महीने पहले बेटी को दिया था जन्म

गौरतलब है कि करीब 11 महीने पहले, मार्च 2025 में, सीमा हैदर ने एक बेटी को जन्म दिया था। यह सचिन मीणा से उनका दूसरा बच्चा है। इससे पहले सीमा के चार बच्चे उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं। इस तरह वह छठी बार मां बनी हैं।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता

सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह पति सचिन के साथ मिलकर नियमित रूप से वीडियो बनाती हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 20 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। रोजमर्रा की जिंदगी, परिवार और निजी अनुभवों से जुड़े वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देखते हैं।

SEEMA HAIDER NEWS: दो महीने पहले दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी

करीब दो महीने पहले सीमा और सचिन ने एक वीडियो के जरिए फैंस को प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इस वीडियो में दोनों अपनी बातचीत और आने वाले बच्चे को लेकर खुशी जाहिर करते नजर आए थे, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

PUBG से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही है। साल 2019 में ऑनलाइन गेम PUBG खेलते हुए दोनों की पहचान हुई। मार्च 2023 में नेपाल में पहली बार आमने-सामने मुलाकात के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद सीमा नेपाल के रास्ते भारत पहुंचीं और तब से नोएडा के रबूपुरा में रह रही हैं।

पहले भी रही है कानूनी और प्रशासनिक चर्चा में

भारत आने के बाद सीमा और सचिन का मामला पुलिस, एटीएस और अदालत तक पहुंचा था। पूछताछ और जमानत की प्रक्रिया के बाद दोनों साथ रह रहे हैं। सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका भी लगाई थी, जिस पर अब तक अंतिम फैसला नहीं आया है। फिलहाल, बेटे के जन्म के बाद सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं और उनके समर्थक सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

ये भी पढ़े… आज से तीन दिन बैंक रहेंगे बंद, ब्रांच जाने से पहले आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट जरूर देखें