Home » Breaking News » शहजाद पूनावाला ने BJP से किया इस्तीफा, सभी पद छोड़े; अध्यक्ष नितिन नबीन को भेजा पत्र

शहजाद पूनावाला ने BJP से किया इस्तीफा, सभी पद छोड़े; अध्यक्ष नितिन नबीन को भेजा पत्र

Shehzad Poonawalla Resigns: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा भेजकर इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

नितिन नवीन को भेजा इस्तीफा

शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस्तीफा पत्र साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक बार फिर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंपा है और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया।

Shehzad Poonawalla Resigns: बोले- पार्टी छोड़ रहा हूं, विचार और व्यक्ति नहीं

पूनावाला ने अपने इस्तीफे में कहा कि वह पार्टी की व्यवस्था और राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी से विदा ले रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के दृष्टिकोण एवं कार्यों का समर्थन करते रहेंगे। उन्होंने लिखा कि “मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, लेकिन विचार और व्यक्ति नहीं।”

30 जुलाई को भी दिया था इस्तीफा

शहजाद पूनावाला ने बताया कि उन्होंने इससे पहले 30 जुलाई 2026 को भी भाजपा के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। उनके मुताबिक, पार्टी ने उस समय इस्तीफा तत्काल स्वीकार नहीं किया था और उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं और गंभीर विचार-विमर्श के बाद उन्होंने अब अपने फैसले पर कायम रहने का अंतिम निर्णय लिया है।

Shehzad Poonawalla Resigns: निजी क्षेत्र में जाने की कही बात

पूनावाला ने कहा कि अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण वह अब निजी क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि आगे भी जहां और जिस रूप में संभव होगा, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के दृष्टिकोण एवं कार्यों का समर्थन करते रहेंगे। उन्होंने अपने संदेश में भाजपा के प्रति लंबे समय से मिले मार्गदर्शन, सम्मान और अवसर के लिए पार्टी नेतृत्व और संघ परिवार का आभार भी जताया।

ये भी पढ़े… NTA कैसे तैयार करता है प्रश्नपत्र? क्वेश्चन बैंक से लेकर पैकिंग तक जानिए पूरी प्रक्रिया