Home » Breaking News » चुनाव आयोग का बड़ा कदम! 16 राज्यों समेत 3 केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का मेगा रिविजन शुरू

चुनाव आयोग का बड़ा कदम! 16 राज्यों समेत 3 केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का मेगा रिविजन शुरू

SIR PHASE -3: इलेक्शन कमीशन आफ इडिया ने मतदाता सूची को अधिक सटीक और अपडेट बनाने के लिए विशेष गहन पुनरावृति (SIR फेज-3) अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान 16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य फर्जी मतदाताओं के नाम हटाना, नए पात्र मतदाताओं को जोड़ना और मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारना है।

घर-घर जाकर होगा सत्यापन

इस विशेष अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके अलावा मतदान केंद्रों का युक्तिकरण, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन, दावे-आपत्तियों की सुनवाई और अंतिम मतदाता सूची जारी करने की प्रक्रिया भी शामिल होगी।

SIR PHASE -3: नागालैंड और त्रिपुरा में अक्टूबर 2026 होगी अर्हता तिथि

नागालैंड और त्रिपुरा में विशेष गहन पुनरावृति की अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 तय की गई है। नागालैंड में बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वेक्षण 16 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 22 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी। त्रिपुरा में यह प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी और अंतिम सूची 23 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी।

इन राज्यों में भी चलेगा अभियान

इसके अलावा ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में भी यह प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में लागू की जाएगी।

SIR PHASE -3: पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर

निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह अभियान पूरी पारदर्शिता और तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। आयोग का मानना है कि इस विशेष पुनरीक्षण अभियान से मतदाता सूची की गुणवत्ता में सुधार होगा और चुनाव प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय बनाया जा सकेगा।

ये भी पढ़े… खेलते-खेलते कार में कैद हुई दो मासूम बहनें, दम घुटने से दर्दनाक मौत, राजस्थान का ये CCTV देख कांप उठे लोग