Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। यहां खुदनपुरी इलाके (मन्नाका) में किराए के मकान में रहने वाले एक पिता की दोनों मासूम बेटियां खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा गईं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृत बच्चियों की पहचान 8 वर्षीय टीना और 5 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर के पास स्थित एक कार रिपेयरिंग वर्कशॉप में लंबे समय से एक खराब कार खड़ी थी। खेलते-खेलते दोनों बहनें उस कार के पास पहुंचीं और मासूमियत में उसका दरवाजा खोलकर अंदर जाकर बैठ गईं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह खेल उनकी जिंदगी का आखिरी पल बन जाएगा।
CCTV देख कांप उठे लोग
इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दोनों बच्चियां हंसते-खेलते लाल रंग की कार का दरवाजा खोलकर अंदर जाती दिखाई दे रही हैं। कुछ ही सेकंड बाद दरवाजा बंद हो जाता है और फिर वह दोबारा बाहर नहीं निकल पातीं। भीषण गर्मी और बंद कार के अंदर दम घुटने लगा। मासूम बच्चियों ने बाहर निकलने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुल सका। धीरे-धीरे कार के अंदर ऑक्सीजन खत्म होती गई और दोनों बहनों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
A heartbreaking incident took place in #Alwar, #Rajasthan. Sisters Tina (8) and Lakshmi (5) got stuck in a car while playing. Suddenly, the car door locked and they lost their lives due to suffocation. The father, who had raised his children with great care, who lost their mother… pic.twitter.com/QXVgt4eIvg
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) May 20, 2026
Rajasthan News: पिता का छलका दर्द…
बच्चियों के पिता रमेश सेन ने रोते हुए बताया कि उनकी सिर्फ यही दो बेटियां थीं। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे जब वह अपनी दुकान से घर लौटे तो दोनों बच्चियां दिखाई नहीं दीं। पहले उन्हें लगा कि आसपास खेल रही होंगी, लेकिन काफी तलाश के बाद जब उन्होंने पास की वर्कशॉप में खड़ी कार के अंदर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों बच्चियां कार के अंदर बेसुध पड़ी थीं। रमेश तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ा
इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। चार साल पहले ही बच्चियों की मां की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मां के जाने के बाद पिता रमेश ही मेहनत-मजदूरी कर अपनी दोनों बेटियों की परवरिश कर रहे थे। लेकिन इस हादसे ने उनका पूरा संसार उजाड़ दिया। फिलहाल, घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ये भी पढ़े… विधायक अब्बास अंसारी का बड़ा बयान कहा- ‘सोच रहा हूं 2027 में Cockroach Janata Party से चुनाव लड़ूं’








