Breaking News
Home » अंतर्राष्ट्रीय » स्पेन के जंगलों में भीषण आग, 11 लोगों की मौत; 1,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

स्पेन के जंगलों में भीषण आग, 11 लोगों की मौत; 1,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

 Spain Wildfire:
 Spain Wildfire:

Spain Wildfire: दक्षिण-पश्चिमी यूरोप के लोकप्रिय देश स्पेन से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, स्पेन के कई जंगलों में भीषण आग लग गई। इस भीषण आग की चपेट में आकर 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Spain Wildfire: जली हुई गाड़ियों में राख हुए कई लोगों के शव-

रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन के जंगलों में लगी इस भीषण आग से भारी नुकसान हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आग की चपेट में आए कई लोगों के शव जली हुई गाड़ियों में मिले। करीब 150 फायरफाइटर और स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी यूनिट के लगभग 220 जवान शुक्रवार को आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे।

Spain Wildfire: कहां लगी यह आग-

रिपोर्ट के मुताबिक, आग सबसे पहले सिएरा डी लॉस फिलाब्रेस पहाड़ों के पास स्थित एक छोटे से गांव में लगी। इसके बाद यह धीरे-धीरे आसपास के जंगलों में फैल गई। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि आग कितनी भीषण थी। यह मंजर किसी को भी डराने के लिए काफी है।

कैसे लगी यह आग-

आग लगने के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, घटना की सूचना देने वाले लोगों का कहना है कि बिजली की एक तार गिरने से चिंगारी उठी, जिसके बाद आग तेजी से पास के जंगलों में फैल गई।

स्पेन के प्रधानमंत्री ने जताया दुख-

इस भीषण आपदा के कारण कई सड़कें बंद करनी पड़ीं। वहीं, करीब 1,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। स्पेन के प्रधानमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है।

यह भी पढ़े- जन्मदिन विशेष: जब मतपत्र पर नाम होने के बावजूद राजनाथ सिंह को नहीं मिला एक भी वोट