Home » स्पोर्ट्स » अफ़गानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते दिखेंगे रोहित-हार्दिक: फिटनेस टेस्ट किया पास

अफ़गानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते दिखेंगे रोहित-हार्दिक: फिटनेस टेस्ट किया पास

Sports: भारत और अफ़गानिस्तान के बीच संडे से शुरू होने वाले वनडे मैचों की सीरीज में मैदान पर अन्य खिलाड़ियों के साथ खेलते दिखेंगे रोहित और हार्दिक। दोनों ने बीसीसीआई के फिटनेस टेस्ट को पास कर लिया है और जल्द ही मैदान पर हमें इनकी झलक देखने को मिलेगी। वहीं बात करें विराट कोहली की तो वे इंजरी के चलते अभी बाहर रहेंगे और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका दिया जाएगा।

Sports: फैंस के लिए बड़ी राहत: हैमस्ट्रिंग और बैक इंजरी से पूरी तरह उबरे रोहित-हार्दिक

हाल ही में हुए आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान रोहित शर्मा को खेलते वक्त हैमस्ट्रिंग इंजरी का सामना करना पड़ा। हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते रोहित शर्मा को आईपीएल टूर्नामेंट के दूसरे भाग के कई मैचेस भी छोड़ने पड़े। लेकिन अब मेडिकल स्टाफ और उनके कोचेस ने उन्हें अफ़गानिस्तान के अगेंस्ट वनडे सीरीज के लिए फिट बताते हुए उन्हें हरी झंडी दे दी है। वहीं बात करें हार्दिक पंड्या की तो रोहित के साथ ये भी आईपीएल फ्रेंचाइजी- “मुंबई इंडियंस” के लिए खेलते हैं। इसी आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान हार्दिक को बैक स्पैज्म इंजरी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते इन्हें भी रोहित की तरह साइडलाइन कर दिया गया था। आपको बता दें कि रोहित-हार्दिक को वनडे सीरीज के लिए सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया था। लेकिन वहीं अब सीओई यानी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने दोनों प्लेयर्स को क्लीयरेंस दे दी है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने जून के शुरुआत में सीओई को रिपोर्ट किया था और साथ ही प्रैक्टिस मैच में सफलतापूर्वक 10 ओवर बॉलिंग का प्रदर्शन भी किया।

इंजरी के चलते विराट रहेंगे बाहर: फैंस दिखे निराश।

Sports: रो-को की जोड़ी को सभी फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों के बीच के भाईचारे की फैंस खूब सराहना भी करते हैं। ऐसे में जब से विराट और रोहित ने टेस्ट क्रिकेट और टी-20 से संन्यास लिया है, तभी से फैंस उनकी एक झलक के लिए तरस गए हैं। आईपीएल सीजन के बाद फैंस काफी बेसब्री से अफ़गानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे मैचों की सीरीज पर ताक लगाए बैठे थे, पर हाथ आई सिर्फ निराशा क्योंकि खबर सामने आई कि विराट और रोहित दोनों ही हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए विराट को इंजरी हो गई थी। बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर- अजीत अगरकर ने बताया था कि विराट हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते अफ़गानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैचों से बाहर रहेंगे। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि रिकवरी होने में समय लग सकता है और रिकवर होने के बाद भी उन्हें 2 हफ़्तों का और समय चाहिए होगा।
लेकिन सामने आई न्यूज़ से फैंस कुछ हद तक खुश हैं क्योंकि रोहित जल्द ही क्रीज पर दिखेंगे। भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या , नीतीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे। अफ़गानिस्तान की वनडे टीम: हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान, फरीद मलिक, बिलाल सामी, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे।

 

Written By: Saloni Bhardwaj 

 

 

ये भी पढ़े: Indian Army को मिली नई ताकत, 180KM दूर तक दुश्मन के ठिकानों को तबाह करेगा ‘अग्निवेग’ ड्रोन