Home » जॉब - एजुकेशन » SSB (PET/PST) एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

SSB (PET/PST) एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

SSB (PET/PST) Admit Card:

SSB (PET/PST) Admit Card: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एसएसबी कांस्टेबल ट्रेड्समैन (SSC Constable Tradesman) PET/PST परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार (SSB Constable Tradesman PET/PST) परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे बिना देरी किए SSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number), पासवर्ड (Password) और कैप्चा कोड (Captcha Code) दर्ज करना होगा।

SSB (PET/PST) Admit Card: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने SSC Constable Tradesman PET/PST परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन निम्नलिखित स्टेप्स की सहायता ले सकते हैं।

1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
3. एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करने के बाद SSB Constable Tradesman PET/PST Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करने होंगे।
5. लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
6. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि SSB Constable Tradesman PET/PST एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें।

SSB (PET/PST) Admit Card: कब से शुरू होगी परीक्षा-

एसएसबी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, PET और PST परीक्षा की शुरुआत 19 अगस्त से होगी। PET में पुरुष अभ्यर्थियों को 24 मिनट में 4.8 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 18 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, PST के तहत पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की 157 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है

यह भी पढ़े- बेटे आबान के जनाजे में पहुंची थीं शाइस्ता? पुलिस ने दावे को बताया अफवाह