Chhattisgarh News : विख्यात कथावाचक हिमांशु कृष्ण महाराज ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाराज का पटका पहनाकर और नारियल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया.

मुलाकात के दौरान हिमांशु कृष्ण महाराज ने आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास संबंधी मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा.
Chhattisgarh News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाराज की बातों को गंभीरता से सुना और आदिवासी समुदाय के हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. दोनों के बीच प्रदेश के सामाजिक विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ.
मुद्दों पर हुई चर्चा
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें समाजहित और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. उन्होंने जनजातीय समाज के कल्याण, उनकी परंपराओं के संरक्षण और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की.
rRead MoRE : US-Iran को फिर कूटनीति का सहारा, दोहा में होगी अहम बैठक; स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टिकी सबकी नजर
By : Sanjucta








