Home » Breaking News » चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ा खुलासा, UP से 3 शार्प शूटर्स गिरफ्तार

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ा खुलासा, UP से 3 शार्प शूटर्स गिरफ्तार

Suvendu PA Murder Case: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में उत्तर प्रदेश से तीन शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोलकाता लाया गया, जहां उन्हें बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा।

6 मई की रात हुई थी हत्या

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद 6 मई की रात मध्यमग्राम इलाके में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोककर बेहद करीब से फायरिंग की थी। पुलिस के मुताबिक पूरी वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।

Suvendu PA Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने पॉइंट ब्लैंक रेंज से 8 राउंड फायरिंग की थी। चंद्रनाथ रथ के सीने में दो और पेट में एक गोली लगी थी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार हमलावर सीधे कार के पास पहुंचे और खिड़की से सटाकर गोलियां चलाईं।

नकली नंबर प्लेट का इस्तेमाल

जांच में सामने आया है कि घटना में इस्तेमाल की गई कार की नंबर प्लेट फर्जी थी। पुलिस के मुताबिक, सिलीगुड़ी के एक व्यक्ति द्वारा OLX पर डाली गई कार की जानकारी का इस्तेमाल कर नकली नंबर प्लेट तैयार की गई थी, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

Suvendu PA Murder Case: कौन थे चंद्रनाथ रथ?

चंद्रनाथ रथ सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी सहयोगी माने जाते थे। वह भारतीय वायु सेना के पूर्व अधिकारी थे और वीआरएस लेने के बाद राजनीति से जुड़े। साल 2019 से वह सुवेंदु अधिकारी के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। भाजपा नेताओं के मुताबिक, रथ सिर्फ निजी सहायक नहीं बल्कि संगठन और रणनीति से जुड़े कई अहम कार्य भी संभालते थे।

बंगाल की राजनीति में बढ़ा तनाव

इस हत्याकांड के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति और गरमा गई है। भाजपा ने मामले में सत्ताधारी दल पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क और साजिश की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े… वंदे मातरम विवाद में एंट्री: सुब्रत पाठक ने ओवैसी-कांग्रेस दोनों को घेरा, बोले- ‘दूसरे जिन्ना बनना चाहते हैं ओवैसी