Home » स्पोर्ट्स » नीतीश रेड्डी के चोटिल होने पर सूर्यांश शेड्गे को मिला मौका

नीतीश रेड्डी के चोटिल होने पर सूर्यांश शेड्गे को मिला मौका

 T20 Update:

T20 Update: भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के चलते टी20 टीम से बाहर हो गए हैं। वह क्वाड्रिसेप्स इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें चयन से बाहर करना पड़ा। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है, की नीतीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में किसे मौका मिलेगा।

T20 Update: सूर्यांश शेड्गे को मिला मौका-

बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने नीतीश रेड्डी की जगह पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर सूर्यांश शेड्गे को टीम इंडिया में शामिल किया है। यह फैसला मंगलवार को बीसीसीआई द्वारा आधिकारिक बयान जारी कर बताया गया।

T20 Update: लगातार प्रदर्शन का मिला इनाम-

सूर्यांश शेड्गे ने हाल के समय में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर टीम को योगदान दिया है। इसके अलावा इंडिया-ए की ओर से खेली गई हालिया ट्राई सीरीज में भी उन्होंने 5 मैचों में 147 रन बनाए।

घरेलू क्रिकेट में भी चमके सूर्यांश-

सूर्यांश मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने अपनी टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका मिला है।

श्रेयस अय्यर से जुड़ा है खास कनेक्शन-

दिलचस्प बात यह है कि सूर्यांश शेड्गे पंजाब किंग्स में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलते हैं, जो वर्तमान में भारतीय टी20 टीम के कप्तान भी हैं। उनके लगातार प्रदर्शन ने सेलेक्टर्स का भरोसा जीत लिया।

इंग्लैंड वनडे सीरीज को लेकर अपडेट-

नीतीश रेड्डी को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट लगी थी। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर होंगे या नहीं। उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द फिट होकर वापसी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- SIT और FSL ने संयुक्त रूप से शुरू की लखनऊ अग्निकांड की जांच, सीएम योगी ने दिये कड़े निर्देश