संविधान हत्या दिवस पर आपातकाल की विभीषिका को किया गया याद, लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में सेक्टर-27 क्लब, नोएडा में “संविधान हत्या दिवस” के अवसर पर वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की विभीषिका को स्मरण करते हुए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।