मिडिल ईस्ट तनाव के बीच Adani Total Gas ने दी राहत, अतिरिक्त गैस की कीमत में बड़ी कटौती

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बीच अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने अपने औद्योगिक ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने यह भी बताया कि औद्योगिक ग्राहकों को होने वाली 80% सप्लाई को लेकर उसने गेल इंडिया लिमिटेड से कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच गैस महंगी, लेकिन CNG-PNG उपभोक्ताओं को राहत; ATGL ने नहीं बढ़ाए दाम

पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब ऊर्जा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस की कीमतें करीब ढाई गुना तक बढ़ चुकी हैं, जिससे भारत में भी CNG और PNG के महंगे होने की आशंका बढ़ गई थी। कंपनी ने औद्योगिक ग्राहकों के लिए गैस उपयोग की एक सीमा तय कर दी है। उद्योगों को उनकी जरूरत का केवल 40% गैस ही पुरानी दरों (करीब ₹40 प्रति यूनिट) पर मिलेगी।