युद्ध के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर सरकार का बड़ा बयान, घबराने की जरूरत नहीं

वैश्विक तनाव और जारी युद्ध के असर के बीच केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता को लेकर बड़ा बयान दिया है। सरकार के मुताबिक देश में फिलहाल पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई चेन सामान्य तरीके से काम कर रही है।

मध्यपूर्व संकट का असर भारत की LPG सप्लाई पर, FTL सिलेंडर बना बड़ा सहारा

मध्यपूर्व एशिया में पिछले 48 दिनों से चल रहे युद्ध और तनाव का असर अब भारत की LPG सप्लाई पर भी दिखने लगा है। सरकार का कहना है कि देश में LPG की सप्लाई फिलहाल सामान्य बनी हुई है और घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है।

पश्चिम एशिया संकट का असर: गैस कटौती से आधी क्षमता पर चल रहे यूरिया प्लांट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के उर्वरक सेक्टर पर साफ दिखने लगा है। तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) की सप्लाई बाधित होने के बाद देश के कई यूरिया प्लांट अपनी क्षमता से काफी कम उत्पादन कर रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 19 मार्च तक भारत के पास 61.14 लाख टन यूरिया का स्टॉक मौजूद है, जो पिछले साल से ज्यादा है।

PNG कनेक्शन पर मिल रही फ्री गैस, सरकार ने कहा: पैनिक बुकिंग से बचें

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata Sharma ने सोमवार को देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर अहम जानकारी दी। सुझाता शर्मा के मुताबिक, ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पहले जहां यह आंकड़ा करीब 84% था, अब बढ़कर लगभग 87% हो गया है।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच Adani Total Gas ने दी राहत, अतिरिक्त गैस की कीमत में बड़ी कटौती

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बीच अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने अपने औद्योगिक ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने यह भी बताया कि औद्योगिक ग्राहकों को होने वाली 80% सप्लाई को लेकर उसने गेल इंडिया लिमिटेड से कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं।

“एक घर-एक ईंधन” नीति, अब PNG वाले घरों को LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा“

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) की सप्लाई को लेकर बड़ा बदलाव किया है। शहरी क्षेत्रों में PNG सस्ती और पर्यावरण-अनुकूल है। ग्रामीण और छोटे शहरों में LPG की जरूरत ज्यादा है। यह कदम दोहरे कनेक्शन पर रोक को और स्पष्ट और सख्त बनाता है।

गैस संकट पर सरकार का बड़ा बयान, 29 राज्यों में कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत में एलपीजी को लेकर फैली अफरातफरी के बीच अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिख रही है। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में लगातार छापेमारी की जा रही है। 13 मार्च को तेल कंपनियों की ओर से 1300 से ज्यादा औचक निरीक्षण किए गए।

LPG की पैनिक बुकिंग से बढ़ी टेंशन! सरकार ने कहा- स्टॉक पूरा है, अफवाहों से बचें

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने शुक्रवार को देश में एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की मौजूदा उपलब्धता को लेकर जानकारी साझा की। सरकार के मुताबिक देश में सीएनजी और पीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। सीएनजी की आपूर्ति में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है और घरों में मिलने वाली पीएनजी गैस भी पहले की तरह जारी रहेगी।